ट्रैक्टर के हैरो के नीचे आने से बच्चे की मौत:खेत जोतते समय संतुलन बिगड़ने से गिरा था, एक हाथ और पैर कटा
शाहजहांपुर में बुधवार शाम करीब 7 बजे खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर से गिरकर 7 साल के बच्चे की मौत हो गई। ट्रैक्टर के पीछे लगे हैरो का पहिया बच्चे के ऊपर से निकल गया। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला रोजा थाना क्षेत्र का है। ट्रैक्टर से संतुलन बिगड़ने पर नीचे गिरा कटिया मुंडी गांव निवासी आर्यन वीर सिंह उर्फ वीरू का बेटा था। बुधवार शाम पास के गांव का एक युवक वीरू के खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। ट्रैक्टर के पीछे हैरो लगा हुआ था। आर्यन के पिता भी उस समय खेत में मौजूद थे। ट्रैक्टर आगे बढ़ा तो उस पर बैठे आर्यन का संतुलन बिगड़ गया। वह नीचे गिरकर हैरो के बीच में आ गया। ट्रैक्टर नहीं रुक पाया और हैरो का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। हादसे में आर्यन का एक हाथ और घुटने के नीचे का पैर कट गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार परिजन आर्यन को राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और ट्रैक्टर चालक पर कोई आरोप नहीं लगाया। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि हादसे में एक बच्चे की मौत हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है। उनसे बातचीत की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)