कन्नौज में तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत:रात 12 बजे से थे लापता, सुबह गांव के बाहर मिला शव

Oct 29, 2026 - 10:11
0
कन्नौज में तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत:रात 12 बजे से थे लापता, सुबह गांव के बाहर मिला शव
कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के खाड़ेदेवर गांव में तालाब में डूबने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे उनका शव गांव के बाहर तालाब में मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। खाड़ेदेवर गांव निवासी नरेश कुमार (60) पुत्र लुकई कुमार बुधवार रात करीब 12 बजे शौच के लिए घर से निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने गांव और आसपास के इलाकों में उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजन घर लौट आए। सुबह तालाब में पड़ा मिला शव गुरुवार सुबह खेतों पर काम करने जा रहे ग्रामीणों को गांव के बाहर तालाब में एक शव दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरेश कुमार कठेरिया और अन्य ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। उसकी पहचान नरेश कुमार के रूप में हुई। बुजुर्ग की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पैर फिसलने से तालाब में गिरने की आशंका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि शौच के दौरान पैर फिसलने से नरेश तालाब में गिर गए होंगे, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि, मौत के सही कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मजदूरी कर चलाते थे परिवार परिजनों के मुताबिक, नरेश कुमार के परिवार में 6 बेटे और 5 बेटियां हैं। इनमें 5 बेटियों और 3 बेटों की शादी हो चुकी है, जबकि 3 बेटे अविवाहित हैं। नरेश मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User