गोरखपुर BRD में रैगिंग करने वाले 18 छात्र सस्पेंड:25-25 हजार का जुर्माना लगा, 16 सीनियर और 2 इंटर्न शामिल

Oct 29, 2026 - 11:32
0
गोरखपुर BRD में रैगिंग करने वाले 18 छात्र सस्पेंड:25-25 हजार का जुर्माना लगा, 16 सीनियर और 2 इंटर्न शामिल
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जूनियर छात्रों से रैगिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एंटी रैगिंग कमेटी की जांच के बाद एमबीबीएस 2025 बैच के 16 सीनियर छात्रों और 2 इंटर्न समेत कुल 18 स्टूडेंट्स पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही सभी 16 एमबीबीएस छात्रों को एक-एक हफ्ते और दोनों इंटर्न को एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। शिकायत पर एंटी रैगिंग सेल ने जांच शुरू की यह पूरा मामला एमबीबीएस 2026 बैच के जूनियर छात्रों के साथ हुई रैगिंग से जुड़ा है। अक्टूबर के पहले हफ्ते में इसकी शिकायत नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) और यूजीसी (UGC) के एंटी रैगिंग सेल में दर्ज कराई गई थी। शिकायत मिलते ही कॉलेज के एंटी रैगिंग स्क्वायड ने जांच शुरू की। CCTV फुटेज से हुई पहचान सीसीटीवी फुटेज देखने और मौके पर जांच करने के बाद इन 18 सीनियर छात्रों की पहचान हुई। पिछले हफ्ते हुई एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक में आरोपी स्टूडेंट्स के पेरेंट्स को भी बुलाने का फैसला लिया गया था। प्रिंसिपल डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने के बाद ही यह सख्त कदम उठाया गया है, ताकि कैंपस में अनुशासन बना रहे और रैगिंग पूरी तरह रुक सके। लेटलतीफी- हाथापाई पर 8 और स्टूडेंट्स पर कार्रवाई कैंपस की अनुशासन समिति ने बुधवार को दो अन्य मामलों में भी 8 छात्र-छात्राओं पर कड़ा एक्शन लिया। गर्ल्स हॉस्टल से जुड़ी शिकायतों की जांच में एक इंटर्न छात्र को सुरक्षा गार्ड से मारपीट करने का दोषी पाया गया, जिस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगा। वहीं, देर रात हॉस्टल लौटने के मामले में 7 छात्राओं पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User