तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मासूम की मौत:हरदोई में अंतिम संस्कार के बाद थाने पहुंचा पिता,चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज

Oct 29, 2026 - 11:32
0
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मासूम की मौत:हरदोई में अंतिम संस्कार के बाद थाने पहुंचा पिता,चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज
हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र में गोपामऊ पुलिस चौकी के सामने तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में साइकिल सवार पांच वर्षीय अलफैज की मौत हो गई थी और उसके पिता आजाद घायल हो गए। साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मुरवा गांव के आजाद पुत्र फारुख के मुताबिक, 25 अक्टूबर 2026 को वह बेटे अलफैज के साथ साइकिल से गोपामऊ गए थे। दोपहर करीब 12 बजे पुलिस चौकी के सामने वाहन के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी साइकिल को पीछे से टक्कर मारी। अलफैज की मौके पर ही मौत हो गई और आजाद को चोटें आईं। पुलिस ने अलफैज के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। अंतिम संस्कार के बाद आजाद 27 अक्टूबर को टड़ियावां थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। थाना प्रभारी इख्तियार हुसैन ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User