अयोध्या में मौसम ने ली करवट, आसमान में छाए काले:गरज-चमक और तेज हवा के साथ बरस सकते हैं बादल

Oct 29, 2026 - 10:11
0
अयोध्या में मौसम ने ली करवट, आसमान में छाए काले:गरज-चमक और तेज हवा के साथ बरस सकते हैं बादल
रामनगरी अयोध्या में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह से ही आसमान में काले घने बादल छाए हुए हैं। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई है। मौसम में आए इस बदलाव से बारिश की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक और तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश भी हो सकती है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार, क्षेत्र में अगले 24 घंटे तक मध्यम से घने बादल छाए रह सकते हैं। मौसम में बदलाव के बीच तापमान में भी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अर्नव तूफान के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला है। दोपहर बाद बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री, हवा की रफ्तार धीमी मौसम विभाग के 28 अक्टूबर के आंकड़ों के अनुसार, अयोध्या में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले आंकड़े से 0.7 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 2 डिग्री बढ़ा है। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 93 प्रतिशत और न्यूनतम 58 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की गति 0.8 किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा उत्तर-पूर्वी दिशा से चल रही थी। किसानों को सतर्क रहने की सलाह मौसम में बदलाव और बारिश की संभावना को देखते हुए कृषि अधिकारियों ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। किसानों से कहा गया है कि वे कटी हुई फसल और कृषि उपज को सुरक्षित स्थान पर रखें, ताकि बारिश से नुकसान न हो। अगले 24 घंटे के दौरान मौसम की स्थिति पर नजर रखने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील भी की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User