कोहरे से पहले हाईवे पर नौ जगह लगाई गईं हाईमास्ट-लाइटें:गाजीपुर में 12 ब्लैक स्पॉट पर इंतजाम, कट-तिराहों पर लगेंगी रंबल स्ट्रिप

Nov 17, 2026 - 08:20
0
कोहरे से पहले हाईवे पर नौ जगह लगाई गईं हाईमास्ट-लाइटें:गाजीपुर में 12 ब्लैक स्पॉट पर इंतजाम, कट-तिराहों पर लगेंगी रंबल स्ट्रिप
गाजीपुर में सर्दी और कोहरे से पहले सड़क सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर रात में सफर सुरक्षित बनाने के लिए नौ जगह हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं। इसके साथ ही हादसों की आशंका वाले स्थानों पर वाहन चालकों को सतर्क करने के लिए भी सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। नौ स्थानों पर बढ़ाई गई रोशनी जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के मुताबिक, सर्दी और कोहरे के दौरान सड़क पर पर्याप्त रोशनी और सुरक्षित सफर सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। औड़िहार, जौहरगंज, सैदपुर अंडरपास, नंदगंज बाईपास, महाराजगंज बाईपास और जंगीपुर बाईपास समेत नौ जगह हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं। इनसे रात में सड़क और आसपास के हिस्सों में रोशनी बढ़ेगी। 12 स्थानों पर लगाए जा रहे सुरक्षा उपकरण जिला सड़क सुरक्षा समिति ने हादसों की आशंका वाले स्थानों को चिह्नित किया है। चौकिया पुलिया, महाराजगंज तिराहा, रामपुर बारा, नैसारा कट, रेवसा कट, सहेड़ी कट, औड़िहार तिराहा, तलवल मोड़, अलवलपुर कट, देवकठिया, नवलपुर और जंगीपुर में रंबल स्ट्रिप, ट्रांसवर्स बार मार्किंग, सोलर ब्लिंकर और चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य वाहन चालकों को हादसों की आशंका वाले स्थानों से पहले सतर्क करना है, ताकि वे समय रहते वाहनों की रफ्तार कम कर सकें। कट, तिराहों और अचानक वाहनों की आवाजाही वाले स्थानों पर संकेतक और अन्य सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। मीडियन ओपनिंग और तीखे मोड़ों पर लगेंगे सोलर स्टड कोहरे के दौरान सड़क की दृश्यता बेहतर करने के लिए प्रमुख अधिकृत मीडियन ओपनिंग और तीखे मोड़ों पर 300 मीटर के दायरे में सोलर स्टड भी लगाए गए हैं। इन इंतजामों से वाहन चालकों को रास्ते की स्थिति समझने और संभावित दुर्घटनाओं से बचने में मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User