कृषि विभाग ने बीज दुकानों से 10 नमूने लिए:हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गेहूं, सरसों और बरसीम के बीज जांच के लिए भेजे

Nov 20, 2026 - 19:56
0
कृषि विभाग ने बीज दुकानों से 10 नमूने लिए:हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गेहूं, सरसों और बरसीम के बीज जांच के लिए भेजे
हापुड़ कृषि विभाग ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की बीज दुकानों की जांच की। टीम ने अलग-अलग किस्मों के 10 नमूने लेकर राजकीय प्रयोगशाला भेजे। नियमों का पालन नहीं करने वाले विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए। जिला कृषि अधिकारी गौरव कुमार के नेतृत्व में टीम ने बीज बिक्री से जुड़े दस्तावेज, पैकिंग और लेबल की जांच की। अधिकारियों ने नियमों के तहत दुकानों में रखे बीजों की जांच की। टीम ने गेहूं के छह, सरसों के तीन और बरसीम का एक नमूना लिया। इनकी गुणवत्ता जांच के लिए नमूने राजकीय प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद बीजों की गुणवत्ता का पता चलेगा। मानकों के विपरीत गुणवत्ता मिलने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि रबी सीजन में किसानों को अच्छी गुणवत्ता के बीज और खाद उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए बीज बिक्री की दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नियम तोड़ने वाले विक्रेताओं को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User