बच्छन इलेवन ने एचएफ विशनापुर को 9 विकेट से हराया:बलरामपुर में प्रिंस ने 13 छक्कों की मदद से 90 रन बनाए

Nov 20, 2026 - 19:56
0
बच्छन इलेवन ने एचएफ विशनापुर को 9 विकेट से हराया:बलरामपुर में प्रिंस ने 13 छक्कों की मदद से 90 रन बनाए
बलरामपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को तिरंगा सीरीज सीजन-4 का मेगा फाइनल खेला गया। खिताबी मुकाबले में बच्छन इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एचएफ विशनापुर को 9 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। बच्छन इलेवन की जीत के हीरो रहे प्रिंस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 13 छक्के और 2 चौकों की मदद से 90 रन बनाए। फाइनल में बच्छन इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एचएफ विशनापुर की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 114 रन बनाए। इस तरह बच्छन इलेवन को जीत के लिए 115 रनों का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बच्छन इलेवन ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। टीम ने महज 7.2 ओवर में एक विकेट खोकर 119 रन बना लिए और 9 विकेट से मुकाबला जीत लिया। प्रिंस बने फाइनल के हीरो बच्छन इलेवन के प्रिंस ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने 13 छक्के और 2 चौके लगाकर 90 रन की पारी खेली। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, पूरे टूर्नामेंट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मुजीब इलेवन के रजत सिंह को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। विजेता को 25 हजार और उपविजेता को 15 हजार रुपए फाइनल के बाद शुक्रवार शाम 5:30 बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें विजेता और उपविजेता टीमों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विजेता बच्छन इलेवन को भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी अनन्य गौरव मिश्रा की ओर से 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं, उपविजेता एचएफ विशनापुर को शिव कुमार की ओर से 15 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। समारोह में पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि शबाना अली, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनन्य गौरव मिश्रा, भीमू सिंह, शिव कुमार, मोहम्मद शफीक और शहरयार खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User