MDA अधिकारी बनकर अवैध वसूली, थाने में शिकायत:गैंग ने मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के फर्जी आईकार्ड बनाए; पहले भी आईं ऐसी कई शिकायतें

Oct 28, 2026 - 21:18
0
MDA अधिकारी बनकर अवैध वसूली, थाने में शिकायत:गैंग ने मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के फर्जी आईकार्ड बनाए; पहले भी आईं ऐसी कई शिकायतें
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण का अधिकारी बनकर वसूली गैंग ने अमरोहा में एक व्यक्ति से हजारों रुपए वसूल कर लिए। पीड़ित व्यक्ति अमरोहा के धनौरा कस्बे में एक भवन का निर्माण कर रहा था। वसूली गैंग उसके निर्माणाधीन भवन पर पहुंचा और उसने खुद को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण का अधिकारी बताते हुए मानचित्र और दूसरे दस्तावेज मांगने शुरू कर दिए। गैंग ने एमडीए के फर्जी पहचान पत्र दिखाकर रौब गांठा। इतना ही नहीं फर्जी मुहर की मदद से फर्जी नोटिस तक काट डाला। वसूली गैंग के सरगना की पहचान शाहिद हुसैन पुत्र खैराती निवासी छोटी पांयती कला थाना डिडौली के रूप में हुई है। उसके साथ दो अन्य व्यक्ति भी थे। ये तीनों एक बोलेरो गाड़ी में सवार होकर मौके पर पहुंचे थे। जिस पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा था। घटना 26 अक्टूबर को शाम करीब पांच बजे की है। अमरोहा जिले के मंडी धनौरा कस्बे में सुल्ताननगर निवासी चंद्रभान सिंह ने धनौरा पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि, आरोपियों ने खुद को एमडीए का अधिकारी बताते हुए उनसे मकान निर्माण के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी और धमकाने लगे कि मकान पर बुलडोजर चला दिया जाएगा। इसके बाद आरोपियों ने रकम की मांग शुरू कर दी। घटना प्रकाश में आने के बाद मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने इस मामले में लोगों से अपील की है कि, किसी भी व्यक्ति की धमकी या बहकावे में कभी न आएं। यदि कोई व्यक्ति मुरादाबाद विकास प्राधिकरण का अधिकारी बनकर वसूली या रकम की मांग करता है तो तुरंत इसकी सूचना एमडीए कार्यालय और लोकल पुलिस को दें। ऐसे लोगों को पुलिस के हवाले कर दें। बता दें कि मुरादाबाद में भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां वसूली गैंग के लोगों ने खुद को एमडीए का अधिकारी या जेई बनकर लोगों से अवैध वसूली की हैं। दो साल पहले ऐसे भी मामले सामने आए थे जहां कुछ लोगों ने मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की फर्जी बिल बुक छपवा ली थीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User