कुशीनगर में गोपाष्टमी पर गोशाला में 600 गोवंशों का पूजन:श्रद्धालुओं ने गुड़, चारा और फल खिलाए; नगर में निकाली शोभायात्रा

Nov 17, 2026 - 13:34
0
कुशीनगर में गोपाष्टमी पर गोशाला में 600 गोवंशों का पूजन:श्रद्धालुओं ने गुड़, चारा और फल खिलाए; नगर में निकाली शोभायात्रा
कुशीनगर के पडरौना स्थित श्री पिंजरापोल गोशाला में मंगलवार को गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से नगर और आसपास के क्षेत्रों से महिला-पुरुष श्रद्धालु गोशाला पहुंचे। लोगों ने विधि-विधान से गौमाता का पूजन किया और परिक्रमा लगाई। इसके बाद गोवंशों को गुड़, चारा और फल खिलाकर सुख-समृद्धि की कामना की। दोपहर 12 बजे गोशाला से गोवंशों की शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर की प्रमुख सड़कों से होकर गुजरी। गोशाला के अध्यक्ष सांवर प्रसाद गोयल और मंत्री अखिलेश गोयल ने बताया कि श्री पिंजरापोल गोशाला की स्थापना वर्ष 1893 में स्वामी हरिदास जी महाराज ने की थी। वर्तमान में यहां करीब 600 गोवंशों की देखभाल और सेवा की जा रही है। गोपाष्टमी पर सुबह से ही श्रद्धालु पूजन के लिए पहुंचे और गोसेवा के लिए दान भी दिया। गोवंशों की देखभाल के लिए जनसहयोग की जरूरत मंत्री अखिलेश गोयल ने बताया कि गोशाला को सरकार और आमजन का सहयोग मिलता है, लेकिन बड़ी संख्या में गोवंशों के भोजन, देखभाल और अन्य व्यवस्थाएं करना चुनौतीपूर्ण है। इसके लिए लगातार संसाधनों और जनसहयोग की जरूरत रहती है। गोशाला में गोवंशों की सेवा का कार्य निरंतर जारी है। महिलाओं ने किया गौपूजन, बताया पर्व का महत्व पूजन कार्यक्रम में स्थानीय मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने भी भाग लिया। भाजपा की जिला उपाध्यक्ष मीनू जिंदल ने गौपूजन की विधि बताते हुए कहा कि गोपाष्टमी पर गौमाता का पूजन, परिक्रमा और आरती करने की परंपरा है। इस दिन गोवंशों को फल, गुड़ और अन्य खाद्य सामग्री खिलाई जाती है। श्रद्धालु मधु नथानी ने कहा कि गोवंशों का पूजन और सम्मान करना महत्वपूर्ण है। प्रत्येक व्यक्ति में गौमाता के प्रति सेवा और सम्मान का भाव होना चाहिए। शाम को गोष्ठी के बाद हुआ प्रसाद वितरण शोभायात्रा में गोशाला के पदाधिकारियों और सेवा करने वाले कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। शाम को गोशाला परिसर में गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम में गोशाला समिति के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार गोयल, दीप नारायण अग्रवाल, रवि कुमार लोहिया, संजय बंका, राजेश अग्रवाल, अजय सर्राफ, संजीव गोयल, अंकित सर्राफ, विशाल केडिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User