रायबरेली में DM ने 9 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले:6 तहसीलदारों और 3 SDM की तैनाती बदली, तत्काल प्रभाव से लागू आदेश
रायबरेली में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने छह तहसीलदारों और तीन SDM की तैनाती बदल दी है। मंगलवार सुबह 11 बजे जारी दो अलग-अलग आदेशों के तहत सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। छह तहसीलदारों की बदली गई जिम्मेदारी आदेश संख्या 573 के तहत छह तहसीलदारों की तैनाती में बदलाव किया गया है। नवागंतुक तहसीलदार सुरेंद्र कुमार को डलमऊ, केशव प्रताप सिंह को लालगंज और धर्मेंद्र कुमार को सलोन में तैनात किया गया है। डलमऊ के तहसीलदार यशवंत सिंह को उसी तहसील में तहसीलदार (न्यायिक) बनाया गया है। सलोन के तहसीलदार अवनीश कुमार को सलोन में तहसीलदार (न्यायिक) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, लालगंज के तहसीलदार पवन कुमार यादव को सदर में तहसीलदार (न्यायिक) बनाया गया है। तीन SDM को मिली नई तैनाती आदेश संख्या 574 के तहत तीन SDM की तैनाती बदली गई है। डलमऊ की SDM प्रीति सिंह को सदर में SDM (न्यायिक) बनाया गया है। उन्हें कनिष्ठ प्रभारी निर्वाचन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। सदर में SDM (न्यायिक) रहे चंद्र प्रकाश गौतम को लालगंज में SDM (न्यायिक) बनाया गया है। वहीं, लालगंज में SDM (न्यायिक) और कनिष्ठ प्रभारी निर्वाचन की जिम्मेदारी संभाल रहे श्याममणि त्रिपाठी को डलमऊ का SDM बनाया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)