कुष्ठ रोग खोज अभियान को लेकर बैठक, घर घर सर्वेक्षण कर मरीजों को खोजने का निर्देश
फतेहपुर| फतेहपुर प्रखंड के पालाजोरी गांव में शनिवार को अपर समाहर्ता सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (08 नाला) पूनम कच्छप मल्हार समुदाय के परिवारों से मिलने पहुंचीं। उन्होंने एसआईआर के तहत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाने वाले परिवारों से बातचीत कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। दरअसल, पालाजोरी गांव में मल्हार समुदाय के लोग पारंपरिक रूप से बर्तन बनाने के पेशे से जुड़े हैं। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान ये परिवार आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके कारण मतदाता सूची में उनके नाम बनाए रखने को लेकर परेशानी उत्पन्न हुई है। दस्तावेजों के अभाव में इनके नाम हटाने की अनुशंसा की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर समाहर्ता स्वयं गांव पहुंचीं। उन्होंने परिवारों से उपलब्ध दस्तावेजों और उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली। जांच के दौरान बीएलओ सुपरवाइजर आनंद हांसदा सहित संबंधित बूथों के बीएलओ मौजूद थे। अब जांच के बाद आगे की कार्रवाई पर सबकी नजर है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)