मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:परिसीमन बिल के समर्थन में 4 विपक्षी दल, रामायण की कमाई ₹1000 करोड़ पार, अखिलेश बोले- कमल मुरझा गया
नमस्कार, राहुल ने परिसीमन और लोकसभा की सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव पर सवाल उठाए हैं। मदुरै की पहाड़ी पर कड़ी सुरक्षा के बीच दीप जलाया गया। भारतीय बेटियों ने हॉकी का खिताब अपने नाम किया। ⏰आज के प्रमुख इवेंट्स… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. राहुल बोले- परिसीमन बिल लोकतंत्र खत्म कर देगा, भाजपा अपना फायदा चाहती है; बिल के समर्थन में 4 विपक्षी दल लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा परिसीमन बिल के जरिए देश का चुनावी नक्शा दोबारा बनाकर राजनीतिक फायदा लेना चाहती है। राहुल ने कहा कि अब मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार 850 सीटों का नया आइडिया लेकर आए हैं। यह भारतीय लोकतंत्र को खत्म कर देगा। उन्होंने सवाल किया कि जब महिला आरक्षण बिल पहले ही पास हो चुका है तो लोकसभा की सीटें 850 करने की जरूरत क्यों है। 4 विपक्षी दलों का बिल को समर्थन लोकसभा में 30 नवंबर से और राज्यसभा में 2 दिसंबर से परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होनी है। परिसीमन बिल के समर्थन में 4 विपक्षी दल DMK, NCP (SP), YSRCP और BRS हैं। पूरी खबर पढ़ें… 2. शाह बोले- यूपी बंटेगा नहीं, अविभाजित रहेगा:परिसीमन से बंटवारे की आशंका खत्म की अमित शाह ने देश में परिसीमन के बाद उत्तर प्रदेश के बंटवारे की आशंकाओं पर विराम लगा दिया है। शाह ने शनिवार को 'X' पर लिखा- 132वें संविधान संशोधन विधेयक के संसद में पारित होने के बाद भी यूपी अविभाजित रहेगा और विधानसभा में अपना भागीदारी बढ़ाएगा। प्रदेश की सभी पार्टियों को इस विधेयक का स्वागत और समर्थन करना चाहिए। वहीं, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 80 की जगह अब 120 सांसद होंगे। ऐसे ही 403 विधायकों की जगह लगभग 605 विधायक हो जाएंगे। इसी अनुपात में हर राज्य में ये संख्या बढ़ने वाली है। पूरी खबर पढ़ें… 3. अखिलेश बोले- जिसका कमल मुरझा गया, उससे क्या उम्मीद करेंगे, सीएम अपनी कुर्सी की चिंता करें सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा के चुनावी नारे पर तंज कसा। कहा कि वो अभी तक वह अपना कोई नैरेटिव सेट नहीं कर पाए हैं। अखिलेश ने कहा- जब कमल मुरझा गया तो अब नारा दे रहे हैं- 'राधे-राधे कमल खिला दे'। भाजपा ने खुद महसूस कर लिया है कि उसका कमल मुरझा गया है। जिस पार्टी का कमल मुरझा गया हो, उससे क्या उम्मीद की जा सकती है? सीएम योगी के परिसीमन पर सांसदों से समर्थन मांगने पर अखिलेश ने कहा कि उनके कहने से कोई समर्थन देने वाला नहीं है। उनकी कुर्सी जाने वाली है। उन्हें यह चिंता करनी चाहिए कि जनता उनका साथ देगी या नहीं? पूरी खबर पढ़ें… 4. सुप्रीम कोर्ट की फटकार पर तमिलनाडु में कार्तिगई दीपम जला; CRPF के पहरे, पूर्व जज की निगरानी में रस्म सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तमिलनाडु के मदुरै की तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर बने दीपस्तंभ पर शनिवार शाम 5 बजे कार्तिगई दीपम जलाया गया। सिर्फ 50 लोगों को पहाड़ी पर जाने की इजाजत मिली। इस दौरान हाईकोर्ट के दो रिटायर्ड जज भी मौजूद रहे। CRPF ने पहाड़ी की सुरक्षा अपने हाथ में ले ली है। सुप्रीम कोर्ट ने 24 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर दीपस्तंभ पर दीप जलाने की अनुमति दी थी, लेकिन राज्य सरकार और मंदिर ट्रस्ट ने वहां दीप नहीं जलाया। 27 नवंबर को कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को फटकार लगाई। साथ ही मंदिर के ट्रस्टियों को हटा दिया और दोबारा दीप जलाने का आदेश दिया। पूरी खबर पढ़ें… 5. पुलिस बोली- सोनिया 1980 में वोटर थीं, नागरिकता 1983 में मिली, गृह मंत्रालय ने पुष्टि की सोनिया गांधी की नागरिकता विवाद को लेकर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की। पुलिस ने बताया- 1980 में सोनिया गांधी भारतीय नागरिक नहीं थीं, इसके बावजूद उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज था। उन्हें 1983 में भारतीय नागरिकता मिली थी। पुलिस के मुताबिक, इन तथ्यों की पुष्टि जिला मजिस्ट्रेट और गृह मंत्रालय से की गई है। अदालत ने पुलिस को जांच पूरी करने के लिए समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होगी। कोर्ट ने तुगलक रोड थाने के एसएचओ को भी तलब किया है। पूरी खबर पढ़ें… 6. भारत ने चौथी बार महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीती, फाइनल में चीन को 3-1 से हराया भारत ने महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब चौथी बार जीत लिया है। मध्य प्रदेश के भोपाल में खेले गए फाइनल में भारतीय टीम ने चीन को 3-1 से हराया। भारत के लिए दीपिका ने 2, इशिका ने एक गोल किया। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट में भारत एक भी मैच नहीं हारा भारत ने लीग स्टेज में मलेशिया, साउथ कोरिया, थाईलैंड, चीन और जापान को हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। पूरी खबर पढ़ें… 7. भारत में ₹1000 करोड़+ कमाने वाली 'रामायण' दूसरी बॉलीवुड मूवी, वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1,790 करोड़ रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'रामायण' भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई। रिलीज के 23 दिन में भारत में ₹1,000 करोड़ का नेट कलेक्शन पार किया। सैकनिल्क के मुताबिक, भारत में फिल्म की कुल कमाई ₹1,000.55 करोड़ हो गई है। फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन ₹1,195.10 करोड़ पहुंच गया है। वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1,790.10 करोड़ हो गया है। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… AI से 2027 में कोरोना से ज्यादा मौतों का खतरा: यह बेकाबू हो सकता है; अपराधियों के हाथ लग सकते हैं जानलेवा वायरस (पूरी खबर पढ़ें) रिपोर्ट- नेतन्याहू आइजनकोट को PM बनाने को तैयार: इजराइल में बारी-बारी से सरकार चलाने का प्रस्ताव देंगे, पहले आइजनकोट फिर खुद बनेंगे प्रधानमंत्री (पूरी खबर पढ़ें) बिसलेरी के पानी में बैक्टीरिया मिला, बंगाल का सैंपल फेल: FSSAI ने दूसरी बार केस चलाने की मंजूरी दी; गोवा में कैंसर से जुड़े केमिकल मिले थे (पूरी खबर पढ़ें) पुराना आईफोन वेबसाइट खोलते ही हैक हो सकता है: टेलीग्राम CEO पावेल ने कहा- iOS यूजर्स तुरंत लेटेस्ट वर्जन अपडेट करें (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… लोकल ट्रेन में मनाया दुल्हन का प्री-वेडिंग मुंबई की लोकल में सफर कर रही महिलाओं ने ट्रेन को ही शादी का मंडप बना दिया। फूलों से सजा कोच, रस्में की और सहेली पर फूलों की बारिश…सबने मिलकर होने वाली दुल्हन का अनोखा प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन किया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज राशिफल… मकर राशि वालों के पैतृक संपत्ति के रुके मामले सुलझ सकते हैं, कर्क और तुला राशि वालों को विवाह प्रस्ताव मिलने के योग हैं। जानिए आज का राशिफल…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)