लखनऊ-बहराइच हाईवे पर ट्रेलर खराब होने से जाम लगा:चौकाघाट स्टेशन के पास शाफ्ट टूटा; क्रेन से ट्रेलर हटाने में एक घंटे से ज्यादा लगा
बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह 9 बजे लखनऊ-बहराइच हाईवे पर ट्रेलर खराब होने से जाम लग गया। चौकाघाट स्टेशन के पास ट्रेलर का शाफ्ट टूट गया और वह बीच सड़क पर खड़ा हो गया। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कार, बस, ट्रक और छोटे वाहन जाम में फंस गए। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ा। सूचना मिलने पर रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सामान्य कराने की कोशिश की। ट्रेलर बीच सड़क पर होने के कारण उसे हटाना आसान नहीं था। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रेलर हटवाया। इसके बाद पुलिस ने धीरे-धीरे वाहनों को निकलवाया और यातायात बहाल कराया। जाम एक घंटे से ज्यादा समय तक रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)