कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित हुई मिनी बस:बुलंदशहर में खाई में गिरी, सभी यात्री सुरक्षित

Sep 28, 2026 - 12:29
0
कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित हुई मिनी बस:बुलंदशहर में खाई में गिरी, सभी यात्री सुरक्षित
बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक मिनी बस खाई में गिर गई। गुलावठी रोड पर मंडावरा गांव के पास हुए इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे। सभी सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई। यह बस गेसूपुर से कासना जा रही थी। मंडावरा गांव के पास अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। चालक ने उसे बचाने की कोशिश की, जिससे बस अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई। हादसे के बाद ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद मिनी बस का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने बताया कि किसी यात्री को नुकसान नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User