बर्थ डेट से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार:जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनकी आय में हो सकती है बढ़ोतरी

Nov 29, 2026 - 19:28
0
बर्थ डेट से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार:जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनकी आय में हो सकती है बढ़ोतरी
अंक ज्योतिष के मुताबिक, सोमवार, 30 नवंबर को कुछ अंकों के लिए खुशियां, तरक्की और धन लाभ के योग बन रहे हैं, जबकि कुछ लोगों को सावधानी और धैर्य के साथ काम करना होगा। अंक 2, 3 और 6 वालों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा रहेगा। अंक 1, 4, 5, 7 और 8 वालों के लिए दिन मिला-जुला रह सकता है। वहीं अंक 9 वालों को दिनभर सावधानी बरतनी होगी। अपनी बर्थ डेट के अनुसार उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए आपके लिए दिन कैसा रह सकता है… अंक 1 (जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है) सुबह संतान से सुख और सहयोग मिलेगा। अटके हुए काम गति पकड़ेंगे और आय में भी सुधार होगा। काम की अधिकता रहेगी। दोपहर में तनाव बढ़ सकता है। विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और अनजान लोगों से धन का लेन-देन करने से बचें। शाम को विदेश जाने वालों की अड़चनें खत्म होंगी। खुशियां मिलेंगी और कई अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। आय में वृद्धि होगी और दूसरों का सहयोग भी मिलेगा। करियर-व्यापार : कारोबार में तेजी आएगी और नए काम मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। काम का दबाव मिलेगा, इसलिए जरूरी काम समय पर पूरे करें। अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखें। लव लाइफ : प्रेम संबंध में छोटी-छोटी बातों को लेकर अनावश्यक उलझनें हो सकती हैं। साथी की बातों को समझने का प्रयास करें और शक या गुस्से में कोई फैसला न लें। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ बातचीत में संयम रखें। शुभ अंक : 3, 5, 9 शुभ रंग : मेहरून क्या करें : माता के मंदिर में दूध का दान करें। अंक 2 (जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है) परेशानियां समाप्त होने का समय है। आय में वृद्धि के साथ स्थायी संपत्ति प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। दोपहर का समय भी आय बढ़ाने वाला रहेगा। शाम का समय आशाजनक रहेगा। हर काम में सफलता मिलेगी और धन प्राप्ति के रास्ते आसान होंगे। बड़े अवसर मिल सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। घूमने-फिरने और मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। पुरानी रुकावटें समाप्त होंगी। करियर-व्यापार : कारोबार के सिलसिले में यात्रा के योग हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को लक्ष्य प्राप्त करने में सफलता मिलेगी और अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। लव लाइफ : प्रेम संबंध में मधुरता बढ़ेगी। साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। पुराने मतभेद दूर होंगे और रिश्ते में विश्वास मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और भावनात्मक साथ मिलेगा। शुभ अंक : 1, 3, 8 शुभ रंग : लाल क्या करें : शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाएं। अंक 3 (जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है) आज परेशानियों और मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। आय में सुधार होगा और काम में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। योजनाएं सफल हो सकती हैं। दोपहर से स्फूर्ति और उत्साह बढ़ेगा। काम में तेजी आएगी और आय में सुधार होगा। विरोधी शांत रहेंगे और हर ओर से सफलता मिलने के योग हैं। शाम को कोई बड़ी परेशानी आने की आशंका नहीं है। करियर-व्यापार : व्यापार में उत्साह बना रहेगा और नए अवसर मिल सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों की व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ : नए मित्र बन सकते हैं और किसी खास व्यक्ति से नजदीकियां बढ़ सकती हैं। प्रेम प्रस्ताव स्वीकार होने के योग हैं। पहले से प्रेम संबंध में रहने वाले लोगों के बीच समझ और विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति रहेगी और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। शुभ अंक : 3, 6, 7 शुभ रंग : सफेद क्या करें : माता के मंदिर में सफेद फूल चढ़ाएं और दूध अर्पित करें। अंक 4 (जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है) सुबह आय बेहतर रहेगी और काम में सफलता मिलेगी। बड़े लोगों से सकारात्मक आश्वासन प्राप्त होगा। दोपहर से परिस्थितियां विपरीत हो सकती हैं। खर्च बढ़ेंगे और सहयोग करने वाले लोग पीछे हट सकते हैं। आय में कमी और परेशानियों में बढ़ोतरी हो सकती है। शाम से परिस्थितियों में सुधार होगा। काम व्यवस्थित होंगे और सफलता मिलेगी। आय बढ़ेगी और संतान से सुख प्राप्त होगा। विवादित मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। करियर-व्यापार : कारोबार में तेजी बनी रहेगी और नए सौदे मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को काम में सहूलियत मिलेगी। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। दोपहर में कामकाज को लेकर कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन शाम तक स्थिति संभल जाएगी। लव लाइफ : प्रेम संबंध में आकर्षण और नजदीकियां बढ़ेंगी। जीवन साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी पुरानी गलतफहमी को दूर करने के लिए दिन अच्छा है। वैवाहिक जीवन में सुख मिलेगा और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। शुभ अंक : 3, 6, 8 शुभ रंग : पीला क्या करें : हनुमान मंदिर में घी का दीपक जलाएं और नारियल अर्पित करें। अंक 5 (जिन लोगों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है) सुबह का समय व्यस्तता भरा रहेगा। पिता से सहयोग मिलेगा और कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। यात्रा के योग बनेंगे। आभूषणों की प्राप्ति हो सकती है और खोया हुआ सम्मान वापस मिलेगा। दोपहर का समय सबसे बेहतर रहेगा। योजनाएं सफल होंगी और आय में वृद्धि हो सकती है। वाहन सुख प्राप्त होगा। शाम को तनाव बढ़ सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी और निराशा हावी हो सकती है। परिजन सहयोग करेंगे। करियर-व्यापार : नौकरीपेशा लोगों को आलस से बचना होगा और अपने काम समय पर पूरे करने होंगे। व्यापार में कर्मचारियों और अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। लव लाइफ : प्रेम संबंध में संयम बनाए रखें। छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचें। जीवन साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। काम की व्यस्तता के कारण साथी से दूरी रह सकती है। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखने के लिए एक-दूसरे को पर्याप्त समय दें। शुभ अंक : 1, 3, 9 शुभ रंग : गुलाबी क्या करें : गणेश मंदिर में मिठाई अर्पित करें। अंक 6 (जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है) सुबह का समय भाग्य का साथ दिलाने वाला रहेगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा और काम में सफलता प्राप्त होगी। आय भी अच्छी बनी रहेगी। दोपहर तक काम की अधिकता रहेगी और लाभ में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता प्रसन्न रहेंगे। योजनाएं सफल होंगी और सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। शाम को भी धन लाभ के योग बने रहेंगे और मन प्रसन्न रहेगा। विरोधियों को परास्त करने में सफल होंगे। करियर-व्यापार : व्यापार के लिए दिन उत्तम रहेगा। नए सौदे मिल सकते हैं और कारोबार का विस्तार करने की योजनाएं सफल होंगी। नौकरी में सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लव लाइफ : प्रेम संबंध के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी खास व्यक्ति की ओर से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। विवाह योग्य लोगों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी और जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। शुभ अंक : 2, 3, 5 शुभ रंग : हरा क्या करें : हनुमान मंदिर में पूरी और खीर का दान करें। अंक 7 (जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है) सुबह का समय अनुकूल नहीं रहेगा। इस दौरान नुकसान होने की आशंका बनी रहेगी। विवादों से भी बचना होगा। दोपहर से परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। लाभ के अवसर बनेंगे। व्यस्तता बढ़ेगी और काम में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। नए मित्र बन सकते हैं। शाम का समय भी अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और दूसरों का सहयोग प्राप्त होगा। धन लाभ के योग हैं। घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा और संपर्कों से लाभ प्राप्त होगा। करियर-व्यापार : कारोबार में लाभ की स्थिति बनेगी और नए लोगों से संपर्क फायदेमंद साबित होंगे। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ सकता है। जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने से अधिकारियों का भरोसा बढ़ेगा। दोपहर के बाद नए अवसर मिल सकते हैं। लव लाइफ : प्रेमी से मुलाकात का अवसर मिलेगा। किसी पुराने मित्र से नजदीकियां बढ़ सकती हैं और प्रेम संबंध में मधुरता आएगी। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। जीवनसाथी के साथ बातचीत और आपसी समझ से रिश्ते बेहतर होंगे। शुभ अंक : 2, 3, 6 शुभ रंग : केसरिया क्या करें : गणेश मंदिर में सफेद फूल चढ़ाएं और मिठाई का भोग लगाएं। अंक 8 (जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है) आय में वृद्धि होगी और हर काम में सफलता मिलने से प्रभाव बढ़ेगा। नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और कार्यक्षेत्र में आपकी विश्वसनीयता बढ़ेगी। दोपहर में खर्चों की अधिकता हो सकती है। काम में बाधाएं और अनावश्यक परेशानियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहें। शाम को धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और हर ओर से सफलता मिलेगी। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। दूसरों का सहयोग मिलेगा और नई बातों को जानने की इच्छा बढ़ेगी। करियर-व्यापार : व्यापार में सफलता मिलेगी और नौकरी में तरक्की के अवसर बनेंगे। नई जिम्मेदारियां मिलने से कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी। हालांकि, दोपहर में कामकाज को लेकर कुछ रुकावटें आ सकती हैं। धैर्य से काम लें और जल्दबाजी में कोई फैसला न करें। लव लाइफ : प्रेम प्रस्ताव स्वीकार न होने से मन उदास हो सकता है। किसी के सामने अपनी भावनाएं जाहिर करने से पहले उसकी सोच समझने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां समाप्त होंगी। जीवनसाथी के साथ पुराने मतभेद दूर करने का अच्छा मौका मिलेगा। शुभ अंक : 3, 5, 7 शुभ रंग : नीला क्या करें : कृष्ण मंदिर में नारियल, वस्त्र और घी का दान करें। अंक 9 (जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है) दिन की शुरुआत संघर्ष भरी रह सकती है। सोच-समझकर काम करना होगा। आय में कमी हो सकती है और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। दोपहर में कुछ राहत मिलेगी, लेकिन मन पूरी तरह प्रसन्न नहीं रहेगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे, लेकिन खर्चों की अधिकता भी बनी रहेगी। शाम को आय में कमी आ सकती है। सहयोग करने वाले लोग पीछे हट सकते हैं और आपको अपने दम पर आगे बढ़ना होगा। कोई चिंताजनक समाचार मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। करियर-व्यापार : कारोबार में सतर्क रहना होगा। किसी भी नए सौदे या निवेश से पहले अच्छी तरह विचार करें। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों के निर्देशों का पालन करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सहयोग कम मिल सकता है, इसलिए अपने काम पर ध्यान दें और किसी से अनावश्यक विवाद न करें। लव लाइफ : प्रेम संबंध में धैर्य और संयम से काम लें। साथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं। गुस्से में कोई ऐसी बात न कहें, जिससे रिश्ता प्रभावित हो। वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें और बातचीत से समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। शुभ अंक : 3, 7, 9 शुभ रंग : आसमानी क्या करें : शिव मंदिर में सफेद वस्त्र का दान करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User