लखीमपुर में जुए के अड्डे पर छापा, 28 गिरफ्तार:मकान मालिक भी पकड़ा गया, 1.66 लाख रुपए बरामद

Nov 12, 2026 - 20:22
0
लखीमपुर में जुए के अड्डे पर छापा, 28 गिरफ्तार:मकान मालिक भी पकड़ा गया, 1.66 लाख रुपए बरामद
लखीमपुर खीरी के सिकटिहा मोहल्ले में एक मकान के अंदर चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर 28 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें मकान मालिक कन्हैयालाल भी शामिल है। पुलिस ने मौके से कुल 1,66,691 रुपए और ताश के चार बंडल जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। मुखबिर की सूचना पर मकान में मारा छापा पुलिस के मुताबिक, 11 नवंबर की रात कोतवाली सदर के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि सिकटिहा मोहल्ले में कन्हैयालाल के मकान में कुछ लोग रुपए की हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर CO सदर महक शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली सदर और महिला थाने की संयुक्त टीम ने मकान पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से जुआ खेल रहे 28 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फड़ और आरोपियों के पास से मिले 1.66 लाख रुपए पुलिस को जुए की फड़ और तलाशी के दौरान कुल 1,66,691 रुपए मिले। इनमें फड़ से 1,47,839 रुपए और आरोपियों की तलाशी में 18,852 रुपए बरामद हुए। इसके अलावा ताश के चार बंडल और नीले रंग की एक पन्नी भी मिली। कई मोहल्लों के रहने वाले हैं आरोपी गिरफ्तार लोगों में ज्यादातर सिकटिहा मोहल्ले के रहने वाले हैं। इनके अलावा ऑफिसर कॉलोनी, हर्ष बगिया, मिश्राना, स्वरूपनगर, बहादुरनगर और काशीनगर के लोग भी शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली सदर में मुकदमा अपराध संख्या 923/2026 के तहत सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 3/4 में केस दर्ज किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी में CO सदर महक शर्मा, महिला थानाध्यक्ष बबिता पटेल और कोतवाली सदर व महिला थाने की पुलिस टीम शामिल रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User