लखनऊ में कोऑपरेटिव सचिव का शव पेड़ से लटका मिला:घर से ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकले थे; बाइक पर टंगा मिला बैग
लखनऊ में कोऑपरेटिव सचिव का शव पेड़ से लटका मिला। वह गुरुवार को ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। कुछ घंटे बाद उनका शव बाग में आम के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका मिला। शव से कुछ दूरी पर उनकी बाइक खड़ी थी। बाइक पर एक बैग टंगा मिला, जिसमें उनका मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। वहां से गुजर रहे लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना माल थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव की है। बैग के अंदर मिला मोबाइल राज कपूर काकोरी थाना क्षेत्र के बहरू गांव के रहने वाले थे। वे रोज की तरह गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे बाइक से इटौंजा ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से कुछ दूरी पर राज कपूर की स्प्लेंडर बाइक मिली। बाइक पर बैग टंगा था और मोबाइल फोन भी मिला। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इटौंजा साधन सहकारी समिति में कोऑपरेटिव सचिव थे राज कपूर इटौंजा की साधन सहकारी समिति में कोऑपरेटिव सचिव थे। परिवार में उनके पिता शिवपाल, मां शिवरानी, पत्नी राखी और दो बेटे शौर्य (10) और अभिराज (8) हैं। माल इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)