श्रावस्ती में नए DM ने संभाला कार्यभार:दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता
श्रावस्ती के नवागत जिलाधिकारी मनोज कुमार राय ने सोमवार देर रात करीब 11 बजे जिले पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। वह जनपद के 39वें जिलाधिकारी बने हैं। कार्यभार संभालने के बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अन्नपूर्णा गर्ग का शासन ने किया तबादला शासन स्तर पर हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत श्रावस्ती की जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग का सोमवार को तबादला कर दिया गया। उन्हें बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। उन्होंने 21 अप्रैल 2026 को श्रावस्ती के जिलाधिकारी का पदभार संभाला था। करीब सात महीने के कार्यकाल में उन्होंने प्रशासनिक पारदर्शिता, भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। शासन में विशेष सचिव रह चुके हैं मनोज कुमार राय नवागत जिलाधिकारी मनोज कुमार राय 2014 बैच के IAS अधिकारी हैं। श्रावस्ती आने से पहले वह उत्तर प्रदेश शासन में नागरिक सुरक्षा एवं राजनीतिक पेंशन विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थे। जनसुनवाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी मनोज कुमार राय ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिले में सुशासन और पारदर्शिता के साथ काम किया जाएगा। आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। इसके लिए जनसुनवाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)