14 नवंबर को मेरठ में जनसभा करेंगे असद्द्दीन ओवेसी:नौचंदी मैदान से भरेंगे 2027 की चुनावी हुंकार

Nov 08, 2026 - 15:15
0
14 नवंबर को मेरठ में जनसभा करेंगे असद्द्दीन ओवेसी:नौचंदी मैदान से भरेंगे 2027 की चुनावी हुंकार
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवेसी 14 नवंबर को मेरठ से चुनावी हुंकार भरेंगे। ओवेसी 14 नवंबर को मेरठ के नौचंदी मैदान में चुनावी जनसभा करेंगे। यह मेरठ में उनकी पहली चुनावी रैली होगी। रैली के जरिए ओवेसी यूपी में आगामी 2027 के चुनावों का आगाज करेंगे। साथ ही मुसलमानों को एकजुट करने का काम करेंगे। । यूपी विधानसभा चुनाव के लिए ओवैसी ने सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। पार्टी ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। ऐसे में हैदराबाद से सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओवैसी अब यूपी में अपने दौरे शुरू करेंगे। ओवैसी पश्चिमी यूपी में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों वाली विधानसभा सीटों पर जाकर खुद रैली करेंगे। जबकि अन्य सीटों पर पार्टी के अन्य नेता जाएंगे। पहले चरण में वेस्ट यूपी में जनसभाएं ओवैसी का पश्चिमी यूपी में दौरा अक्टूबर से शुरू हो रहा है। यूपी में वो रामपुर, कैराना, मेरठ, मुरादाबाद सहित अन्य जिलों में जाएंगे। अक्टूबर से शुरू होकर ये दौरे पहले चरण में नवंबर तक चलेंगे। पश्चिमी यूपी में लगातार दौरों के बाद ओवैसी पूर्वांचल, अवध भी जाएंगे।मुसलमानों को साधकर सपा के वोटबैंक में सेंधमारी 14 नवंबर को मेरठ में जनसभा होगी। पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेताओं के अलावा क्षेत्रीय, स्थानीय नेता भी ओवैसी की जनसभाओं की तैयारियों में जुट गए हैं। इनका मुख्य उद्देश्य इन जनसभाओं के जरिए मुसलमानों को एकजुट करना है। ताकि मुस्लिम वर्ग के माध्यम से सपा के वोटों में सेंधमारी की जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User