दिवाली की रात हापुड़ का AQI 500 पार:एक सप्ताह में हवा का स्तर कई बार बदला, लोग मास्क लगाकर निकले
हापुड़ में दिवाली की रात आतिशबाजी के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 500 के पार दर्ज किया गया। अगले दिन, 9 नवंबर को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की वेबसाइट पर आंकड़ा उपलब्ध नहीं था। वेबसाइट पर ‘डाटा नॉट अवेलेबल’ दिखता रहा, इसलिए हवा की स्थिति का आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया। पिछले एक सप्ताह में हापुड़ का AQI कई बार ऊपर-नीचे हुआ। 2 नवंबर को यह 339 था। 3 नवंबर को घटकर 250 और 4 नवंबर को 201 पर पहुंच गया। 5 नवंबर को AQI बढ़कर 217 दर्ज किया गया। 6 नवंबर को प्रदूषण मापने वाली मशीन बंद होने के कारण आंकड़ा नहीं मिला। 7 नवंबर को AQI 310 पहुंच गया। 8 नवंबर की रात आतिशबाजी के दौरान AQI 500 के पार चला गया। 9 नवंबर की दोपहर तक भी प्रदूषण की स्थिति का आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं हुआ। कुछ अन्य निगरानी प्लेटफॉर्म पर रविवार की रात करीब 2 बजे हापुड़ का AQI 500 पार नजर आया। जबकि सोमवार को AQI 261 से 318 के बीच दिखाया गया। प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी का असर वाहनों से निकलने वाला धुआं, सड़कों की धूल, औद्योगिक इकाइयों का उत्सर्जन और मौसम में बदलाव प्रदूषण बढ़ने के प्रमुख कारण हैं। दीपावली पर आतिशबाजी से हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे सूक्ष्म कणों की मात्रा भी बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ADM संदीप कुमार ने बताया कि प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा शहर में पानी का छिड़काव कराया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)