लखनऊ में अभ्यर्थियों ने पिकप भवन घेरा:ADO के 612 पदों पर भर्ती जारी करने कि मांग, प्रदर्शनकरियों ने अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप लगाया
लखनऊ गोमती नगर स्थित पिकप भवन में मंगलवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) के कार्यालय के बाहर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने एडीओ कोऑपरेटिव और खादी उद्योग में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई। उनका कहना है कि वे लंबे समय से इन भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन आयोग की ओर से अब तक प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने आयोग से जल्द भर्ती का विज्ञापन जारी करने और रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पदों पर भर्ती की उम्मीद में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी तैयारी कर रहे हैं। इसके बावजूद भर्ती को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिससे अभ्यर्थियों में निराशा बढ़ रही है। अभ्यर्थियों ने कहा कि आयोग को जल्द से जल्द वैकेंसी जारी कर भर्ती प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए, ताकि लंबे समय से इंतजार कर रहे युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अभ्यर्थियों ने मांग पूरी न होने तक प्रदर्शन जारी रखने की बात कही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)