राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का प्रयागराज में दो दिवसीय दौरा:प्रो राजेंद्र सिंह विश्वविद्यालय में स्टार्टअप संवाद और बालिका गृह का निरीक्षण करेंगी

Nov 04, 2026 - 08:00
0
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का प्रयागराज में दो दिवसीय दौरा:प्रो राजेंद्र सिंह विश्वविद्यालय में स्टार्टअप संवाद और बालिका गृह का निरीक्षण करेंगी
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आज यानी बुधवार को प्रयागराज पहुंचेंगी। वे दो दिवसीय दौरे पर शहर में रहेंगी और 5 नवंबर को दोपहर 2:55 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगी। पहले दिन का कार्यक्रम राज्यपाल कल सुबह 9:30 बजे प्रयागराज आएंगी। इसके बाद वे प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैय्या) विश्वविद्यालय जाएंगी, जहां ‘पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद-2026’ में शिरकत करेंगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में निर्मित नए भवनों और कक्षों का लोकार्पण भी राज्यपाल करेंगी। कार्यक्रम में पूर्वांचल के 17 विश्वविद्यालयों के कुलपति भी शामिल होने की सूचना है। कार्यक्रम में क्या होगा दूसरे दिन का कार्यक्रम 5 नवंबर को राज्यपाल राजकीय बालिका गृह (पॉक्सो) का निरीक्षण करेंगी। वे वहां बच्चियों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करेंगी। इसके बाद वे उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) भी जाएंगी। दोपहर 2:55 बजे वे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी। सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारी राज्यपाल के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल की तैयारी तेज कर दी है। विश्वविद्यालय परिसर, बालिका गृह और UPRTOU में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User