हापुड़ के 71,530 उज्ज्वला परिवारों को मुफ्त गैस रिफिल मिलेगा:योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से योजना शुरू की
दीपावली पर हापुड़ जिले के प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 71,530 पात्र परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ के लोक भवन से डिजिटल माध्यम से योजना शुरू की।
प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र उज्ज्वला परिवारों को रिफिल की सब्सिडी देने के लिए 1,500 करोड़ रुपए भेजे गए। यह रकम लाभार्थियों के बैंक खातों में जाएगी।
हापुड़ में हुए कार्यक्रम में विधायक विजयपाल आढ़ती, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, सांसद प्रतिनिधि अशोक बबली और विनोद गुप्ता मौजूद रहे। जिलाधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल योजना का लाभ दिया।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का मकसद महिलाओं को रसोई के धुएं से बचाना और स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा और रोजमर्रा के काम में मदद मिलेगी।
जिला प्रशासन और जिला पूर्ति विभाग योजना का लाभ सभी पात्र परिवारों तक पहुंचाने के लिए जरूरी इंतजाम कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)