UGC सवाल पर थप्पड़ कांड से राजनीति गरमाई:सोशल मीडिया पर समर्थन, संघ से जुड़े वकील रोहित के समर्थन में, सपा भी कूदी
प्रयागराज में प्रबुद्ध ब्राह्मण सम्मेलन में डिप्टी सीएम केशव मौर्य के भाषण के दौरान UGC को लेकर पूछे गए सवाल फिर थप्पड़ कांड का मामला तूल पकड़ रहा है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर अपने अपने पक्ष साझा किए जाने लगे हैं। वीडियो और फोटो खूब वायरल हो रहे हैं।
खासकर सवर्ण समाज के लोग खूब कमेट्स कर आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं। जिस रोहित तिवारी को सवाल पूछने पर थप्पड़ मारा गया उसके समर्थन में मुहिम चलाने की बात कही जा रही है। समाजवादी पार्टी के नेता तो इसमें कूद ही पड़े हैं साथ ही संघ से जुड़े सवर्ण नेता भी खुलकर अपनी बात रख रहे हैं और सवाल पूछने पर थप्पड़ मारने को निदंनीय बता रहे हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील व प्रशासनिक संपर्क प्रमुख ( धर्म जागरण गतिविधि ) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत के कुशल प्रसाद गौरव ने वीडियो जारी कर कहा कि यूजीसी के मुद्दे पर सवाल पूछना लोकतांत्रिक अधिकार है, थप्पड़ मारना नहीं। प्रयागराज में रोहित तिवारी के साथ हुई कथित घटना अत्यंत निंदनीय है। इसकी घोर निंदा की जानी चाहिए। कहा कि सवालों का जवाब तर्क से देना चाहिए, हिंसा से नहीं। हम इसकी निष्पक्ष जांच और न्याय की उम्मीद करते हैं। इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, निष्पक्ष जांच और न्याय होना चाहिए।"
प्रयागराज में प्रबुद्ध ब्राह्मण सम्मेलन में डिप्टी सीएम केशव मौर्य के भाषण के दौरान हंगामा हो गया। केशव सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, तभी दो युवकों ने हाथ उठाकर कहा- केशवजी, UGC पर भी कुछ कहिए। इस पर डिप्टी सीएम नाराज हो गए। उन्होंने कहा- चुप रहो, चलो। मैं सब कुछ बोलूंगा। मैं कोई चीज बोलने से कभी नहीं रुकता हूं। पुलिस ने इसके बाद दोनों युवकों को पकड़ लिया। अल्लापुर से भाजपा पार्षद विनय मिश्रा ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। विवाद बढ़ता देख पुलिस दोनों युवकों को सभास्थल से बाहर ले गई। घटना रविवार को परेड ग्राउंड में हुई। सोमवार को इसका वीडियो सामने आया। यह सम्मेलन राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्म वाहिनी) ने किया था। युवकों की पहचान रोहित तिवारी और अंकित पांडे के रूप में हुई है। दोनों प्रयागराज में कोरांव के रहने वाले हैं। वहीं, सोमवार देर रात युवक को थप्पड़ मारने वाले भाजपा पार्षद विनय मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। 2 तस्वीरें देखिए- युवक बोला- भाजपा में हूं, अभी सवाल नहीं करूंगा तो कब करूंगा वीडियो में दिख रहा है कि केशव मौर्य भाषण में संगम पर होने वाले माघ मेले की तैयारियों को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे। इसी दौरान मंच के करीब 2 युवकों ने हाथ उठाया। उन्होंने कहा- केशव जी, UGC के बारे में भी कुछ बोलेंगे? पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों को बोलने से रोका, लेकिन वो नहीं माने। जोर-जोर से UGC के मुद्दे पर बोलने की मांग करने लगे। इस दौरान अल्लापुर के पार्षद विनय मिश्रा ने दोनों युवकों से पूछा कि सवाल क्यों कर रहे हो? एक युवक ने जवाब दिया- मैं भाजपा में हूं। मैं उनसे अभी सवाल नहीं करूंगा, तो कब करूंगा? इसी बीच पार्षद विनय मिश्रा ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। खबर में पोल है, आगे बढ़ने से पहले हिस्सा ले सकते हैं युवक बोला- सवाल करना गलत नहीं डिप्टी सीएम से सवाल करने वाले रोहित तिवारी ने वीडियो जारी कर कहा- प्रयागराज में प्रबुद्ध महाकुंभ का आयोजन हुआ था। बड़े भैया विमल तिवारी ने यह कार्यक्रम कराया था। केशव प्रसाद मौर्य भाषण में भाजपा, सपा और कांग्रेस की बातें कर रहे थे। मैंने उनसे कहा कि केशवजी, यह समाज, मंच और आयोजन हमारा है। इसलिए आप हमारे समाज के बारे में बोलिए। हम यहां भाजपा, सपा और कांग्रेस की बातें सुनने नहीं आए हैं। हम यह जानने आए हैं कि हमारे लिए आपका क्या विजन है? आपकी सरकार हमारे बारे में क्या सोचती है और क्या करना चाहती है? मैंने उनसे सिर्फ अपने समाज के बारे में बोलने को कहा था। इसके बाद 40-50 पुलिसवाले मुझे पकड़ने आ गए और चारों तरफ से घेर लिया। इसी बीच एक सभासद ने मुझे थप्पड़ मार दिया। भाजपा विधायक ने युवक को थप्पड़ मारने का विरोध किया इलाहाबाद शहर उत्तरी सीट से भाजपा विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी ने युवकों के सवाल का समर्थन किया। साथ ही रोहित तिवारी को थप्पड़ मारने का विरोध किया। उन्होंने कहा, UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण और सवर्ण का हक है। जिन लोगों ने अपना नंबर बढ़ाने के लिए कल अपने ही समाज के लोगों पर हिंसा की, वे जान लें कि कोई अपने बच्चे का नाम विभीषण नहीं रखता। आयोजक बोले- युवाओं को थप्पड़ मारना निंदनीय हैं परशुराम सेना ब्रह्म वाहिनी के अध्यक्ष और सम्मेलन के आयोजक विमल तिवारी ने कहा- युवाओं को थप्पड़ मारा गया, वह निंदनीय है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। हालांकि, यह आयोजन स्थल से थोड़ी दूर पर हुआ। संवैधानिक देश है, आवाज उठाना सबका अधिकार है। बाकी हमने केशवजी से भी अपनी बात रखी थी। यह कार्यक्रम ब्राह्मणों के लिए था। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें… धीरेंद्र शास्त्री बोले-हमारे राम सीधे, कृष्ण तीन जगह से टेढ़े, पर्वत उठाना बड़ी बात नहीं
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण पर अमर्यादित टिप्पणी कर विवादों में फंस गए हैं। उन्होंने भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए कहा- 'तुम अपने वाले ठाकुर जी की एक भी फोटो देख लो। खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े। पांव के ऊपर पांव, कमर कहीं लचकाएं और टेढ़ी गर्दन करके बंसी बजाते हैं। पूरी खबर पढ़ें...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)