खड़े कंटेनर से बाइक टकराई, युवक की मौत:उन्नाव में दो युवक गंभीर घायल, तीनों बंथरा से मरीज देखकर लौट रहे थे
उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह रसूलपुर मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े कंटेनर से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार मुकेश (29) की मौत हो गई, जबकि दिलीप लोध (26) और सुजीत (27) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 11 बजे डायल 112 पर हादसे की सूचना मिली। कंटेनर का नंबर यूपी 78 जेएन 9583 और बाइक का नंबर यूपी 35 बीडब्ल्यू 2741 है। तीनों युवक अजगैन थाना क्षेत्र के हरचंदपुर गांव के निवासी थे। सोहरामऊ थाना पुलिस और पीआरवी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी नवाबगंज ले जाया गया। । वहां से तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। बाकी दोनों का इलाज जारी है। घायल पक्ष के मुताबिक, तीनों युवक बंथरा में एक मरीज को देखने गए थे। वहां से लौटते समय रसूलपुर मोड़ के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच भी चल रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)