सुल्तानपुर में VIP पार्टी नेताओं की स्कॉर्पियो का शीशा टूटा:नेताओं ने किया फायरिंग का दावा, पुलिस बोली- सड़क से उछली गिट्टी

Oct 29, 2026 - 13:46
0
सुल्तानपुर में VIP पार्टी नेताओं की स्कॉर्पियो का शीशा टूटा:नेताओं ने किया फायरिंग का दावा, पुलिस बोली- सड़क से उछली गिट्टी
सुल्तानपुर में गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के नेताओं की स्कॉर्पियो का संदिग्ध अवस्था में शीशा टूट गया। नेताओं ने गाड़ी पर फायरिंग का दावा किया। पुलिस की शुरुआती जांच में सड़क से गिट्टी उछलकर शीशे से टकराने की बात सामने आई है। गाड़ी में सवार चारों नेता सुरक्षित हैं। घटना कोतवाली नगर के पांचोपीरन स्थित नवीन बाधमंडी के पास हुई। VIP के प्रदेश सचिव संजय पासवान, जिन्हें जिले का प्रभारी बनाया गया है, जिलाध्यक्ष उर्मिला निषाद और दो अन्य नेता स्कॉर्पियो में सवार थे। वे टाटिया नगर से लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। नवीन बाधमंडी के पास सड़क से गिट्टी उछलकर गाड़ी के पीछे दाहिनी ओर के शीशे से टकराई, जिससे वह टूट गया। आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उर्मिला निषाद ने कहा कि किसी ने गाड़ी पर फायरिंग की थी। उनके मुताबिक, गाड़ी धुएं से भर गई और शीशा टूट गया। घटना के बाद गाड़ी रोककर स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई और मदद मांगी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है पार्टी नेताओं ने कहा कि वे रास्ते में किसी को नहीं जानते थे और उन्होंने किसी को देखा भी नहीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौकी प्रभारी केएनआई हरेंद्र सिंह ने कहा कि फायरिंग की बात सही नहीं है और जांच में ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया। उन्होंने बताया कि तहरीर ली जा रही है और जांच के आधार पर कार्रवाई होगी। वहीं नगर कोतवाल भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User