लखनऊ में चार नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करेगा एलडीए:वेलनेस सिटी, आईटी सिटी, वशिष्ठपुरम और प्रबंधनगर में विकसित होंगे करीब दो लाख प्लाट

Nov 04, 2026 - 08:16
0
लखनऊ में चार नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करेगा एलडीए:वेलनेस सिटी, आईटी सिटी, वशिष्ठपुरम और प्रबंधनगर में विकसित होंगे करीब दो लाख प्लाट
लखनऊ में अपना घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) अगले दो से तीन महीने में चार नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इन योजनाओं में करीब दो लाख प्लॉट विकसित किए जाएंगे। इससे लगभग आठ लाख लोगों को आवासीय सुविधा मिलने की उम्मीद है। प्राधिकरण का लक्ष्य विधानसभा चुनाव से पहले इन योजनाओं को लॉन्च करने का है। सुल्तानपुर रोड और आगरा एक्सप्रेसवे के पास आएंगी तीन योजनाएं एलडीए की प्रस्तावित चार योजनाओं में वेलनेस सिटी, आईटी सिटी, वशिष्ठपुरम और प्रबंधनगर शामिल हैं। सुल्तानपुर रोड पर वेलनेस सिटी और आईटी सिटी विकसित की जाएंगी, जबकि आगरा एक्सप्रेसवे के पास वशिष्ठपुरम योजना लाई जाएगी। वहीं, सीतापुर रोड पर प्रबंधनगर योजना विकसित करने की तैयारी है। इन योजनाओं में अलग-अलग दरों पर प्लॉट उपलब्ध कराए जाएंगे। चारों योजनाओं में प्लॉट की प्रस्तावित दरें वेलनेस सिटी: सुल्तानपुर रोड पर 1200 एकड़ में विकसित होगी। यहां प्लॉट की प्रस्तावित कीमत करीब 5500 रुपये प्रति वर्गफीट होगी। आईटी सिटी: सुल्तानपुर रोड पर 1054 हेक्टेयर में योजना विकसित की जाएगी। यहां प्लॉट की कीमत करीब 4200 रुपये प्रति वर्गफीट प्रस्तावित है। वशिष्ठपुरम: आगरा एक्सप्रेसवे के पास 1035 एकड़ में योजना विकसित होगी। यहां प्लॉट की कीमत करीब 2800 रुपये प्रति वर्गफीट रहेगी। प्रबंधनगर: सीतापुर रोड पर 840 हेक्टेयर में योजना विकसित करने की तैयारी है। यहां प्लॉट की प्रस्तावित कीमत करीब 4500 रुपये प्रति वर्गफीट होगी। वरुण विहार और नैमिष नगर के बाद चार नई योजनाओं की तैयारी इससे पहले एलडीए 24 सितंबर को वरुण विहार और नैमिष नगर आवासीय योजनाएं लॉन्च कर चुका है। अब चार नई योजनाओं के जरिए शहर में आवासीय प्लॉट की उपलब्धता बढ़ाने की तैयारी है। प्राधिकरण का दावा है कि इन योजनाओं से बड़ी संख्या में लोगों को अपना घर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध हो सकेगी। दो से तीन महीने में लॉन्चिंग का लक्ष्य एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बाताया की, प्राधिकरण की चार आवासीय योजनाएं लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। इन योजनाओं में जरूरतमंदों को प्लॉट उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। अगले दो से तीन महीने में इनकी लॉन्चिंग का लक्ष्य रखा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User