मेरठ में ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक:त्योहारों से पहले सुरक्षा रणनीति तय, मौके पर हुआ शिकायतों का निस्तारण

Nov 04, 2026 - 08:16
0
मेरठ में ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक:त्योहारों से पहले सुरक्षा रणनीति तय, मौके पर हुआ शिकायतों का निस्तारण
मेरठ के किठौर में आगामी त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से 3 नवम्बर को थाना किठौर परिसर में प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह गोष्ठी धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज एवं गंगा स्नान आदि त्यौहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रहरी/चौकीदारों के साथ आयोजित की गई। बैठक में भारी संख्या में ग्राम प्रहरी मौजूद रहे। गोष्ठी के दौरान प्रभारी निरीक्षक द्वारा सभी ग्राम प्रहरी/चौकीदारों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा मौके पर ही कई समस्याओं का निस्तारण किया गया, जिससे सभी प्रहरियों में पुलिस के प्रति विश्वास और उत्साह देखने को मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User