400 मीटर बाधा दौड़ में अभय नारायण ने बनाया रिकॉर्ड:52.20 सेकंड में दौड़ पूरी की, कानपुर जोन को दिलाया पहला स्थान; 74वीं यूपी पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता
लखनऊ के 35वीं वाहिनी पीएसी महानगर स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद क्रीड़ा संकुल में चल रही 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में कानपुर जोन के अभय नारायण यादव ने 52.20 सेकंड का समय निकालकर नया कीर्तिमान बनाया। उन्होंने पहला स्थान हासिल किया। आगरा के विश्ववीर दूसरे और प्रयागराज के अभिषेक राय तीसरे स्थान पर रहे। साइकिलिंग में मेरठ के खिलाड़ियों का दबदबा पुरुषों की 50 किलोमीटर साइकिलिंग में मेरठ के केशव शर्मा, वीरेश कुमार और मुकुल ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। 20 किलोमीटर वॉक रेस में मेरठ के विशान्त राणा पहले, लखनऊ के राम सिंह यादव दूसरे और पीएसी पूर्वी जोन के नीलेश कुशवाहा तीसरे स्थान पर रहे। हैमर थ्रो में जतिन चौधरी का पहला स्थान हैमर थ्रो में मेरठ के जतिन चौधरी ने 63.62 मीटर का थ्रो कर पहला स्थान हासिल किया। लखनऊ के अफसार अहमद दूसरे और मेरठ के ओमवीर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। त्रिकूद में मेरठ के हिमांशु यादव, अजीत और सचिन ने पहले तीन स्थानों पर कब्जा जमाया। शॉट पुट में मेरठ के आकाश और शिवम चौधरी पहले और दूसरे स्थान पर रहे। पोल वॉल्ट और रिले में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम पोल वॉल्ट में लखनऊ के आलोक सिंह और वाराणसी के दीपक यादव ने 4.40 मीटर की समान ऊंचाई पार की। ऊंची कूद में प्रयागराज के संदीप यादव विजेता बने। 4×100 मीटर रिले में मेरठ की टीम पहले, लखनऊ दूसरे और आगरा तीसरे स्थान पर रही। महिला खिलाड़ियों ने भी जीते पदक महिलाओं की 40 किलोमीटर साइकिलिंग में मेरठ की आरती ने पहला, गोरखपुर की मायावती ने दूसरा और मेरठ की रुचिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर बाधा दौड़ में मेरठ की अन्नू विजेता बनीं। आगरा की सोनिया चौधरी दूसरे और लखनऊ की संजू तीसरे स्थान पर रहीं। 10 किलोमीटर वॉक रेस में वाराणसी की रोजी पटेल ने पहला स्थान हासिल किया। महिला पोल वॉल्ट में वाराणसी की माही पटेल ने 3.15 मीटर की कूद लगाकर बाजी मारी। 400 मीटर बाधा दौड़ में प्रयागराज की बबिता सिंह विजेता बनीं। वहीं, चक्का फेंक में प्रयागराज की आशिका यादव ने 40.75 मीटर का प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)