करवा चौथ पर पत्नी को प्रेमी के कमरे में पकड़ा:देवरानी-जेठानी में लात-घूंसे चले, एक-दूसरे को बाल पकड़कर घसीटा; VIDEO

Oct 29, 2026 - 23:19
0
करवा चौथ पर पत्नी को प्रेमी के कमरे में पकड़ा:देवरानी-जेठानी में लात-घूंसे चले, एक-दूसरे को बाल पकड़कर घसीटा; VIDEO
मथुरा में करवा चौथ की रात करीब 7 बजे पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। दोनों वसंत विहार कॉलोनी में किराए के कमरे में थे। पति अपनी भाभी और परिवार की अन्य महिलाओं को भी अपने साथ लेकर पहुंचा था। पत्नी और भाभी के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। देवरानी और जेठानी ने एक-दूसरे की चोटी पकड़कर जमकर लात-घूंसे चलाए। जमीन पर घसीटा। करीब आधे घंटे तक हंगामा होता रहा। पुलिस और आसपास के लोगों के बीच-बचाव के बाद दोनों शांत हुए। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरी घटना… जानकारी के अनुसार, छटीकरा निवासी सोनू की शादी करीब 15 साल पहले धौलपुर निवासी अंजू से हुई थी। उनके चार बच्चे हैं। मनोज के मुताबिक अंजू का अपने गांव के ही रहने वाले संजय उर्फ गीतम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। संजय मथुरा की एक कंबल कंपनी में काम करता है। वह वसंत विहार कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रहता है। गुरुवार शाम करीब 7 बजे मनोज को जानकारी मिली कि उसकी पत्नी अंजू वसंत विहार कॉलोनी स्थित संजय के कमरे पर पहुंची है। इसके बाद मनोज ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी और परिवार की महिलाओं को साथ लेकर मौके पर पहुंच गया। सोनू के वहां पहुंचते ही हंगामा शुरू हो गया। पहले कहासुनी हुई, फिर अंजू की उसकी जेठानी से हाथापाई शुरू हो गई। दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर घसीटना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की। इसी बीच डायल 112 पुलिस पहुंच गई और मनोज व अंजू को थाने लिए गई। हंगामे में लोगों का ध्यान भटकने का फायदा उठाकर प्रेमी संजय मौके से फरार हो गया। पति बोला- मुझसे संपत्ति का हिस्सा मांग रही, कैसे दे दूं मेरी शादी को 15 साल हो चुके हैं और मेरे चार बच्चे हैं। मेरी पत्नी अंजू बच्चों को घर पर छोड़कर अपने प्रेमी संजय के साथ रह रही है। पहले भी इन्हें घर पर पकड़ा गया था, उस समय मैं घर पर मौजूद नहीं था। इस बार जब वह आई, तो घर पर लगे कैमरे में उसकी जाने की तस्वीरें आ गईं। उसी से पता चला। हमारा कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है, जिसमें वह मुझसे संपत्ति का आधा हिस्सा मांग रही है। मैं उसे आधा हिस्सा कैसे दे सकता हूं? मैंने उससे स्पष्ट कहा है कि वह जहां जाना चाहे जा सकती है, लेकिन बच्चों को मुझे सौंप दे ताकि मैं उनका पालन-पोषण कर सकूं। उसका प्रेमी संजय मौका पाकर यहां से भाग गया है। हाईवे थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि पति-पत्नी दोनों को थाने लाया गया है। संजय नाम का युवक मौके से भाग गया था। दोनों से बात की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User