लखनऊ महारैली में 50 हजार से ज्यादा लोग होंगे शामिल:हरदोई से 26 नवंबर को लखनऊ कूच करेंगे आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता
हरदोई में आजाद समाज पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव और लखनऊ में होने वाली बहुजन स्वराज संकल्प महारैली को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार शाम पांच बजे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष करण पासी ने दावा किया कि 26 नवंबर को लखनऊ में होने वाली महारैली में हरदोई से 50 हजार कार्यकर्ताओं को शामिल कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिले की सभी आठ विधानसभा सीटों पर संगठन की ओर से लगातार संपर्क और बैठकें की जा रही हैं। करण पासी ने बताया कि संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित रमाबाई अंबेडकर पार्क में बहुजन स्वराज संकल्प महारैली का आयोजन किया जा रहा है। यह महारैली आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर आयोजित होगी। इसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के पहुंचने की तैयारी है। हरदोई से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि जिले की आठों विधानसभा सीटों पर संगठन को मजबूत करने के लिए विधानसभा, सेक्टर और बूथ स्तर की कमेटियों का गठन किया जा चुका है। कार्यकर्ताओं को गांव और क्षेत्र स्तर पर महारैली की जानकारी देने के साथ लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पार्टी का लक्ष्य हरदोई से 50 हजार लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। विधानसभा चुनाव में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के बैनर तले उतरेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर भी करण पासी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आजाद समाज पार्टी अब सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के बैनर तले चुनावी मैदान में उतरेगी। पार्टी की ओर से प्रत्याशियों के चयन को लेकर शीर्ष नेतृत्व के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। सीटों के बंटवारे और संगठन की रणनीति के आधार पर उम्मीदवार तय किए जाएंगे। करण पासी ने कहा कि संगठन का विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पार्टी की प्राथमिकता है। महारैली के जरिए भी संगठन अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 26 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)