पीलीभीत में तेज धमाके के बाद बिजली गुल:बीएसएफ ने लोगों को बाहर निकाला, दमकल ने आग पर काबू पाया

Nov 22, 2026 - 19:17
0
पीलीभीत में तेज धमाके के बाद बिजली गुल:बीएसएफ ने लोगों को बाहर निकाला, दमकल ने आग पर काबू पाया
पीलीभीत के ड्रमंड कॉलेज में रविवार शाम 6:10 बजे ब्लैकआउट मॉक ड्रिल हुई। अभ्यास में धमाकों और आग की स्थिति बनाकर राहत और बचाव कार्य का प्रदर्शन किया गया। ड्रिल की शुरुआत तेज धमाकों की आवाज से हुई। इसके बाद अलग-अलग जगहों पर आग लगने की स्थिति बनाई गई और बिजली काटकर ब्लैकआउट किया गया। लोग सुरक्षित जगहों की ओर भागे और बिल्डिंग के अंदर चले गए। बिल्डिंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, दमकल और स्काउट गाइड की टीमें साथ जुटीं। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया और स्ट्रेचर से बाहर निकालकर एंबुलेंस तक पहुंचाया गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाने का अभ्यास किया। दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाने के उपकरणों से अलग-अलग जगहों पर लगी आग पर काबू पाया। पुलिस, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), होमगार्ड और अन्य विभागों के जवान सुरक्षा और राहत कार्य में जुटे रहे। मॉक ड्रिल की निगरानी सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा समेत अधिकारियों ने की। अभ्यास का उद्देश्य आपात स्थिति में विभागों के बीच तालमेल, तुरंत कार्रवाई और लोगों को सुरक्षित निकालने की तैयारियों को परखना था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User