मुलायम सिंह यादव की जयंती पर फल बांटे:सुल्तानपुर के वृद्धाश्रम और जिला अस्पताल में मिठाइयां भी बांटीं

Nov 22, 2026 - 19:17
0
मुलायम सिंह यादव की जयंती पर फल बांटे:सुल्तानपुर के वृद्धाश्रम और जिला अस्पताल में मिठाइयां भी बांटीं
सुल्तानपुर में मुलायम सिंह यादव की जयंती पर विधानसभा अध्यक्ष रविवार शाम 5:30 बजे वृद्धाश्रम पहुंचे। उन्होंने वृद्धाश्रम में करीब 80 बुजुर्गों को फल और मिठाई दी गई। वहीं सपा जिला कार्यकारणी ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटकर उनका हाल जाना गया। वृद्धाश्रम में गुफरान अहमद उर्फ सैफी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के दिखाए रास्ते पर चलते हुए जयंती पर यह पहल की गई। मैंने सोचा क्यों ना आज वृद्ध आश्रम चलते हैं और यहां आके जो भी ऐसे लोग यहां मौजूद हैं जिनके सर पर यह कह लीजिए कि वह छत अब नहीं है जिस छत को उन्होंने बनाया था अपने बच्चों के लिए और उनको यहां लाके छोड़ दिया गया है। तो आज यहां से सीखने के लिए, शेयर करने के लिए इन लोगों के बीच आया और एक ऐसा माहौल देखा जिससे वाकई तकलीफ़ भी है और निशब्द हूं। ये नहीं कह सकता हूं कि यहां आके कैसा महसूस हो रहा है, सब बहुत सीनियर लोग हैं, बुजुर्ग हैं, मेरे भी वालिदैन इसी उम्र में होते अगर मेरे पापा हमारे साथ होते तो, वालिदा मेरे साथ हैं। अफ़सोस होता है देख के ये दौर, ऐसे लोग और क्या संस्कार हैं ऐसे बच्चों के जो उन्होंने दिया है, लिए हैं, हासिल किए हैं या परिवार में उन्होंने क्या सीखा है। समाजवादी पार्टी कार्यालय में मुलायम सिंह यादव के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे और मरीजों को फल बांटे। वक्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने गरीबों, किसानों, मजदूरों और आम लोगों के अधिकारों के लिए काम किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, महासचिव सालाहुद्दीन अहमद, राम सहाय यादव, पूर्व विधायक अनूप संडा, चंद्र भद्र सिंह (सोनू सिंह), अरुण वर्मा, शारदा वर्मा, निसार अहमद गुड्डू, शशि प्रकाश सिंह, रिजवान अहमद, अशोक वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा, दुर्गावती कनौजिया, सूर्य लाल यादव, संजय वर्मा, वंश बहादुर यादव, सूर्यनाथ यादव, राजू चौधरी, महेंद्र यादव, जमीर हाशमी, मंसूर अहमद, सुमित त्रिपाठी, नफीसा बेगम, सनी यादव, राजू यादव और मोनू यादव समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User