233 रुपए के लेनदेन पर डेयरी संचालक से मारपीट,VIDEO:मुजफ्फनगर में दो-तीन लोग घायल, अस्पताल में जारी उपचार
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में चधेड़ी रोड पर सोमवार को महज 233 रुपए के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुरथल गांव निवासी कुछ युवकों ने डेयरी की दुकान पर पहुंचकर संचालक प्रवीण कुमार के साथ मारपीट कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना में दो से तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया। देखिए घटना से संबंधित तस्वीरें…
ऑनलाइन भुगतान को लेकर हुई कहासुनी जानकारी के अनुसार, बुढ़ाना-चधेड़ी रोड पर प्रवीण कुमार की डेयरी की दुकान है। सोमवार को 233 रुपए के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को लेकर प्रवीण कुमार और कुरथल गांव निवासी युवकों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद युवक डेयरी की दुकान पर पहुंच गए और वहां मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुई घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में दो से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति मारपीट की सूचना मिलते ही बुढ़ाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बुढ़ाना सीएचसी भिजवाया। साथ ही मौके पर स्थिति संभालते हुए शांति व्यवस्था कायम कराई। बुढ़ाना कस्बा इंचार्ज ललित कसाना ने बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। महज 233 रुपए के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट की यह घटना कस्बे में चर्चा का विषय बनी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)