अधिवक्ता हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन, मुआवजे की मांग:अंबेडकरनगर के वकीलों ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर गिरफ्तारी-सरकारी नौकरी देने की मांग की

Nov 03, 2026 - 16:22
0
अधिवक्ता हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन, मुआवजे की मांग:अंबेडकरनगर के वकीलों ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर गिरफ्तारी-सरकारी नौकरी देने की मांग की
जालौन जिले की कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार एडवोकेट के अपहरण और हत्या के विरोध में मंगलवार को अम्बेडकरनगर के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। दोपहर करीब एक बजे बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील यादव एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही मृतक अधिवक्ता के परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग रखी। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग ज्ञापन में मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने और प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में हुई घटना पर भी चिंता जताई। सुनील यादव ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का अहम हिस्सा हैं और उनकी सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं पर लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए सरकार को उनकी सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। ज्ञापन सौंपने के दौरान सचिव अनिल वर्मा, सह सचिव पूजा वर्मा, पूजा यादव, प्रशांत यादव, अमित यादव, जोगिंदर सिंह, सुरेंद्रनाथ यादव, सीपी सिंह, कपिल देव वर्मा, पवन यादव, संतोष विश्वकर्मा, राम चंदर राजभर, राम सागर यादव, अनिल सिंह, बाबूलाल वर्मा, राजीव सिंह और मानस पटेल सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User