लोकगायिका का सम्मान:गुप्तार घाट पर लोकगायिका की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध

Nov 10, 2026 - 12:36
0
लोकगायिका का सम्मान:गुप्तार घाट पर लोकगायिका की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध
रायबरेली की लोकगायिका स्नेहलता श्रीवास्तव ने अयोध्या धाम में आयोजित दीपोत्सव-2026 में भजन प्रस्तुत कर जिले का नाम रोशन किया। 7 नवंबर को उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से अयोध्या के गुप्तार घाट पर आयोजित महोत्सव में उन्होंने अवधी और हिंदी में श्रीराम के भजन गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्नेहलता ने रामायण की चौपाई 'मंगल भवन अमंगल हारी' से गायन की शुरुआत की। इसके बाद गणेश वंदना प्रस्तुत की। उन्होंने 'जली है ज्योत अवध नगर में', 'हम नाहि नियरा लाउब अपनी नैया', 'मेरी शान रखना' और अंत में 'दीपावली मनाऊ सुहानी' जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। उनके गीतों से सरयू तट भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने लोकगायिका को सम्मानित किया। वहीं, दर्शकों ने उनके साथ सेल्फी लेकर यादगार पलों को संजोया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User