लोकगीतों की गूंज और दीपों की रोशनी के बीच मनाई गई देवउठनी एकादशी
देवउठनी एकादशी पर घरों में महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत गाकर घरों में दीपक जलाए गए और आतिशबाजी कर देव दिवाली मनाई। महिलाओं ने गाजर, बोर और आंवला उठाकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उठो बाबा सांवला, गाजर बोर और चना की भाजी, उठो बाबा राजी-राजी जैसे पारंपरिक लोकगीत गूंजते रहे। पूजा के बाद महिलाओं ने घरों में दीप जलाकर सुख-समृद्धि की कामना की। गोवर्धन पूजास्थल सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भी विशेष पूजा-अर्चना की गई। देवउठनी एकादशी पर घरों में तुलसी और शालिग्राम का विवाह कराया गया। मांगलिक कार्यों की शुरुआत के साथ ही इटावा क्षेत्र में शादी समारोहों की रौनक लौटने लगी है। बाजारों में भी चहल-पहल बनी रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)