कानपुर में मतदाता जोड़ो अभियान:घर-घर पहुंचकर लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए कर रहे जागरूक

Nov 26, 2026 - 12:28
0
कानपुर में मतदाता जोड़ो अभियान:घर-घर पहुंचकर लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए कर रहे जागरूक
कानपुर में मतदाता जोड़ो अभियान के चौथे दिन क्षेत्र में नए मतदाताओं के पंजीकरण और वोटर आईडी कार्ड बनवाने का कार्य तेजी से जारी रहा। अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर और स्थानीय स्तर पर लोगों से संपर्क कर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। इसमें सेक्टर प्रमुख मनोज त्रिपाठी, बूथ अध्यक्ष आरती त्रिपाठी, ऋषि दीक्षित और समाजसेवी गुड्डा श्रीवास्तव सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कार्यकर्ता नए मतदाताओं को पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ उनके आवेदन भरवाने में भी सहयोग कर रहे हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ना और उन्हें मतदान के प्रति जागरूक करना है। आयोजकों ने पात्र लोगों से अभियान में भाग लेकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User