मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:हैकर्स ने 20 मिनट में ₹60,000 करोड़ चुराए; INS विक्रांत पर उतरा राफेल, स्वामी प्रसाद को लेकर अखिलेश-कांग्रेस में ठनी

Oct 31, 2026 - 05:40
0
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:हैकर्स ने 20 मिनट में ₹60,000 करोड़ चुराए; INS विक्रांत पर उतरा राफेल, स्वामी प्रसाद को लेकर अखिलेश-कांग्रेस में ठनी
नमस्कार, कल की बड़ी खबर देश में जनगणना के तारीखों के ऐलान की है। 1931 के बाद पहली बार जाति भी पूछी जाएगी। दूसरी खबर हैकर्स के डिजिटल करेंसी चुराने की है। हम आपको यह भी बताएंगे कि INS विक्रांत पर राफेल मरीन की सफल लैंडिंग क्यों अहम है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. पीएम मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन है। एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती में शामिल होंगे। 2. INDIA ब्लॉक का आज सड़क पर संसद कार्यक्रम। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पब्लिक महाभियोग लाएंगे। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. देश में 25 जनवरी से जनगणना, 95 साल बाद जनगणना में जाति पूछी जाएगी देश में जनगणना का दूसरा फेज 25 जनवरी 2027 से शुरू होगा, जो 28 फरवरी तक चलेगा। इस बार 40 सवाल पूछे जाएंगे। जनगणना के तहत घरों की गिनती का पहला फेज जून 2026 में पूरा हो चुका है। बड़ी बात ये कि 95 साल बाद यानी 1931 के बाद पहली बार देश में जाति की गिनती हो रही है। यूपी-पंजाब समेत 5 चुनावी राज्यों में फिलहाल नहीं: 5 राज्यों मणिपुर, गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड को छोड़कर पूरे देश में जनगणना होगी। इन राज्यों में 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। बर्फबारी वाले क्षेत्रों- लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी जनगणना नहीं होगी। देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी: जनगणना 2027 देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी। डेटा डिजिटल माध्यम से दर्ज किया जाएगा और लोगों को खुद अपनी जानकारी देने यानी सेल्फ-एन्यूमरेशन का विकल्प भी मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें... 2. भूटान में ग्लेशियर झील फटी, हाईवे-सड़कें उखड़ीं: पानी भारत पहुंचने का खतरा भूटान में गुरुवार देर रात शिंताफू ग्लेशियर झील फटने से भारी तबाही हुई। पानी के तेज बहाव में यहां का मशहूर गर्म पानी का कुंड 'गासा त्साचु' पूरी तरह बह गया। पुनाखा-गासा हाईवे का एक हिस्सा भी टूट गया। असम-बंगाल में अलर्ट जारी किया गया: झील से निकले पानी के कारण संकोश नदी का जलस्तर बढ़ गया है। यह नदी भूटान से निकलकर असम और पश्चिम बंगाल की सीमा वाले इलाकों से गुजरती है और आगे ब्रह्मपुत्र में मिल जाती है। इसे देखते हुए दोनों राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए: पूरी खबर पढ़ें... 3. शाह बोले- तीसरी बार सरकार बनाओ, यूपी में UCC लागू करेंगे, नेताओं से कहा- चुनाव में हिसाब पूछूंगा गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ के दौरे पर रहे। उन्होंने भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा- यूपी में बीजेपी अंगद का पैर है। उसे कोई नहीं हिला सकता है। आप कमर कस लो, अर्जुन की तरह मछली की आंख पर नजर रखो। हमें फिर से सरकार बनानी है। राहुल बाबा की बकवास का जवाब यूपी में 2027 में बीजेपी की सरकार बनाकर देना है। शाह बोले- कार्यकर्ता नाराजगी गोमती में छोड़ दें: शाह ने कहा कि यूपी में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनी तो यहां भी UCC लागू करेंगे। आप सभी नाराजगी को गोमती नदी में छोड़कर जाएं। चुनाव के बाद हिसाब पूछूंगा। बही खाता अच्छा रहना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… 4. अखिलेश गुस्से में बोले- स्वामी प्रसाद की बात न करो, कांग्रेस का जवाब- यह उनकी राय, INDIA गठबंधन को मजबूत करने वालों का स्वागत सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा- स्वामी प्रसाद मौर्य हमारे गठबंधन में नहीं हैं। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब दैनिक भास्कर ने मौर्य के इंडिया गठबंधन में शामिल होने से जुड़ा सवाल किया, तो अखिलेश भड़क गए। गुस्से में बोले कि हमारी सीटों में शामिल नहीं हो सकते। अवॉइड करो। इग्नोर करो। 2027 के चुनाव में महिला आरक्षण पर अखिलेश ने ऐलान करते हुए कहा- भाजपा से ज्यादा महिलाओं को टिकट देंगे। MLC चुनाव नतीजों पर कहा कि नतीजों ने आईना दिखा दिया है। गिनती में सिर्फ 5 MLC सीटें ही दिखती हैं, लेकिन ये लोग 50 जिलों में हारे हैं। सपा प्रमुख ने कहा- आम जनता में यह बात चली गई है कि सपा के लोग जनता के बल से जीते। भाजपा के लोग 6 सीटें छल से जीते हैं। छल नहीं किया होता तो शायद ये इतनी भी नहीं जीतते। अमित शाह के लखनऊ दौरे के सवाल पर अखिलेश ने कहा- बड़ी देर कर दी महरबां आते-आते। पूरी खबर पढ़ें… 5. दुनिया के सबसे बड़े एक्सचेंज से 20 मिनट में ₹60,000 करोड़ चोरी; दावा- इसमें नॉर्थ कोरिया का हाथ दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस हैक हो गया है। इसे इतिहास की सबसे बड़ी क्रिप्टो हैकिंग माना जा रहा है। कंपनी ने निकासी पर रोक लगा दी है। यानी, सुरक्षा जांच पूरी होने तक बाइनेंस अकाउंट में मौजूद पैसा या क्रिप्टो बाहर नहीं निकाला जा सकता है। हैकर्स का क्रिप्टो एसेट्स पर हमला: इस हैकिंग में साइबर हमलावरों ने बाइनेंस के ट्रांजैक्शन वॉलेट्स से महज 20 मिनट में 6.3 बिलियन डॉलर यानी करीब 60,000 करोड़ रुपए के क्रिप्टो एसेट्स चुरा लिए। ब्लॉकचेन रिसर्च फर्म TRM लैब्स के मुताबिक इस हैकिंग के पीछे नॉर्थ कोरिया का हाथ है। इस ब्रीच से कितने यूजर्स प्रभावित हुए हैं: बाइनेंस के 100 से ज्यादा देशों में 30 करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स हैं। इनमें 2 से 2.5 करोड़ भारतीय यूजर्स होने का अनुमान है। हालांकि, कितने यूजर्स के व्यक्तिगत अकाउंट्स पर असर पड़ा है, इसका सटीक आंकड़ा बाइनेंस ने अभी जारी नहीं किया है। क्रिप्टोकरेंसी क्या होती है: क्रिप्टोकरेंसी एक तरह का डिजिटल पैसा है, जिसे ऑनलाइन खरीदा-बेचा जा सकता है। इसे कोई सरकार या बैंक जारी नहीं करता, बल्कि यह ब्लॉकचेन तकनीक से चलता है। पूरी खबर पढ़ें... 6. मोदी बोले- बनासकांठा का आलू विश्व प्रसिद्ध, यहां आकर कोई नहीं कहता कि इससे सोना बनाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा में कहा कि यहां का आलू दुनियाभर में मशहूर है। यहां आकर कोई नहीं कहता कि आलू से सोना बनाएंगे, क्योंकि यहां के लोग पहले ही आलू से सोना बना रहे हैं। राहुल के 9 साल पुराने बयान पर तंज: पीएम मोदी ने यह टिप्पणी राहुल गांधी के पुराने बयान के संदर्भ में दी। राहुल गांधी ने 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान एक भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल करते हुए आलू से सोना बनाने वाली बात कही थी। उनका आशय मोदी के उस कथित वादे पर तंज कसना था, जिसमें किसानों की आमदनी बढ़ाने और उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने की बात थी। बाद में इस बयान को लेकर भाजपा ने राहुल गांधी पर कई बार निशाना साधा। पूरी खबर पढ़ें... 7. चांदी आज ₹9,134 सस्ती, इस महीने में ₹39 हजार गिरी: सोना ₹2,201 घटा फेस्टिव सीजन में सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। एक किलो चांदी 9,134 रुपए घटकर 1.81 लाख रुपए पर आ गई है, जो गुरुवार को 1.90 लाख रुपए पर थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,201 रुपए गिरकर 1.41 लाख रुपए आ गया है। एक महीने से घट रहे चांदी के दाम: चांदी इस महीने 39,485 रुपए और सोना 8,084 रुपए सस्ता हुआ है। इससे पहले 1 अक्टूबर 2026 को एक किलो चांदी के दाम 2.20 लाख रुपए और 10 ग्राम सोना 1.48 लाख रुपए पर थे। सोना-चांदी सस्ता होने की 3 वजहें: मुनाफावसूली: त्योहारों से पहले दोनों धातुओं के भाव काफी बढ़ गए थे। ऊंचे दाम पर बड़े निवेशकों और ट्रेडर्स ने मुनाफा कमाने के लिए बिकवाली शुरू कर दी। मजबूत डॉलर और बॉन्ड: अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड मजबूत होने से सोने-चांदी पर दबाव पड़ा। इससे निवेशकों का रुझान कीमती धातुओं से दूसरी जगहों पर बढ़ा। कमजोर मांग और निवेशकों की दूरी: रिकॉर्ड ऊंचे भाव के कारण आम खरीदारों ने खरीदारी कम की। वहीं, बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते निवेशकों ने भी सावधानी बरती, जिससे दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट आई। पूरी खबर पढ़ें... 8. फ्रेंच नेवी के राफेल की INS विक्रांत पर पहली लैंडिंग: पहली कोशिश में उतरा राफेल मरीन (राफेल-M) फाइटर जेट ने 29 अक्टूबर को INS विक्रांत पर पहली कोशिश में सफल लैंडिंग की। INS विक्रांत भारतीय नौसेना का स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर है। यह राफेल मरीन फ्रेंच नेवी का लड़ाकू विमान है। इसे फ्रेंच पायलट उड़ा रहे थे। इन ट्रायल्स से भारतीय नौसेना में राफेल मरीन विमान को ऑपरेशनल बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। भारत को अभी तक राफेल मरीन मिला नहीं है। राफेल-M का ये ट्रायल क्यों अहम है समुद्र में जंगी जहाज से लड़ाकू विमान उड़ाना और उसकी जहाज पर लैंडिंग, सामान्य विमान उड़ाने के मुकाबले बहुत अलग है। राफेल मरीन के मामले में असली चुनौती यही थी कि फ्रांस के लिए तैयार इस विमान को भारतीय जंगी जहाज की तकनीक के अनुकूल बनाया जा सकता है या नहीं। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. भारत में सबसे तेजी से गरीबी घटी: 27.1% से गिरकर 2.6% पर आई, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट- 49.6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर (पूरी खबर पढ़ें) 2. बद्रीनाथ से देहरादून आ रहा हेलिकॉप्टर क्रैश: पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत; उत्तराखंड में 10 साल में 13 हादसे, 27 मौतें (पूरी खबर पढ़ें) 3. 'सहमति से बने संबंध ब्रेकअप के बाद रेप नहीं': सुप्रीम कोर्ट बोला- हर टूटे रिश्ते को रेप केस में बदलना गलत; आरोपी बरी (पूरी खबर पढ़ें) 4. स्पाइसजेट फ्लाइट की खिड़की पर टेप देखकर भड़के यात्री: स्टाफ बोला- विमान उड़ान के लिए बिल्कुल सुरक्षित; ठीक नहीं लग रहा तो सफर न करें (पूरी खबर पढ़ें) 5. पुतिन की यूरोप को चेतावनी- रूस से टकराव महंगा पड़ेगा: बोले- बाल्टिक सागर में जहाजों की आवाजाही न रोकें, वरना होर्मुज जैसे हालात बनेंगे (पूरी खबर पढ़ें) 6. पूर्व बांग्लादेशी अफसर पर RAW जासूस होने का शक: एक दिन पहले शव मिला; हसीना के भागने का वीडियो बनाने के बाद नौकरी से निकाला गया (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... बैलून पकड़कर फोटोशूट करा रही थी दुल्हन, हवा में उड़ने लगी तुर्किये के इस्तांबुल में प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान एक दुल्हन बैलून के साथ हवा में उठने लगी। वह हाथों में बड़े-बड़े बैलून का गुलदस्ता लेकर तस्वीरें खिंचवा रही थी। तभी तेज हवा के झोंकों से उसका बैलेंस बिगड़ गया। दुल्हन जमीन से ऊपर उठने के करीब थी। तभी फोटोग्राफर ने तेजी से उसे पकड़ लिया। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: गोहत्या पर 3 लोगों को उम्रकैद, कोर्ट बोला- सजा नहीं, तो गोमाता विलुप्त हो जाएंगी; क्या कहता है कानून और धर्मग्रंथ 2. यामी गौतम एक्टिंग छोड़कर खेती करने वाली थीं: ‘उरी’ नहीं चलती तो हिमाचल लौट जातीं; ‘आर्टिकल 370’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला 3. जरूरत की खबर- इसबगोल के 7 जादुई फायदे: कब्ज भगाए, वजन घटाए, ब्लड शुगर भी कंट्रोल करे, न्यूट्रिशनिस्ट से समझें इस फाइबर का साइंस 4. मेंटल हेल्थ– त्योहार आते ही बढ़ता डर और बेचैनी: बचपन का ट्रॉमा ट्रिगर हो जाता है, घर जाने का मन नहीं करता, खुशी कैसे महसूस करूं 5. नेतन्याहू पिछले 8 चुनावों में इस बार सबसे कमजोर: उनकी पार्टी को सिर्फ 27 सीटें मिलीं, फिर भी सरकार बना लेने के आसार 6. लोग चाहते हैं-पंजाब में 92 MLA को टिकट न मिले: AAP के 95%, कांग्रेस के आधे, BJP के सभी विधायक नापसंद; भास्कर का सर्वे 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों का फंसा पैसा वापस मिलने के लिए समय बहुत अच्छा है। सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों के टारगेट पूरे होने की पूरी संभावना है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User