मैक्सिको के लेखिका की पुस्तक का कवर विमोचन:अंग्रेजी पुस्तक के माध्यम से भारतीय मानवतावादी दर्शन को मिलेगा वैश्विक मंच
संत डॉ. सौरभ पांडेय महाराज के मानवतावादी दर्शन पर केंद्रित वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के 49वें दिन मैक्सिको के लेखक ऑर्टिज़ लोपेज़ की पुस्तक ‘Sant Saurabh: Versos del Alma, Ecos de Paz’ का कवर विमोचन किया गया। पुस्तक अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित होगी। इसका उद्देश्य संत सौरभ के विचारों को अंतरराष्ट्रीय पाठकों तक पहुंचाना है। पुस्तक में मानवता, करुणा, शांति, सामाजिक समरसता और विश्वबंधुत्व जैसे मूल्यों को साहित्य के माध्यम से अभिव्यक्त करने का प्रयास किया गया है। लेखक ऑर्टिज़ लोपेज़ की सहभागिता को भारतीय मानवतावादी दर्शन को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर, भारत द्वारा किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)