सपा सांसद के फंक्शन में पूर्व मंत्री की जेब कटी:राज्यसभा सांसद जावेद अली के बेटे के रिसेप्शन संभल गए थे हाजी इकराम कुरैशी

Nov 29, 2026 - 00:33
0
सपा सांसद के फंक्शन में पूर्व मंत्री की जेब कटी:राज्यसभा सांसद जावेद अली के बेटे के रिसेप्शन संभल गए थे हाजी इकराम कुरैशी
पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता हाजी इकराम कुरैशी की जेब कट गई। घटना समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद जावेद अली खां के बेटे की रिसेप्शन पार्टी में हुई। सपा सांसद के बेटे की रिसेप्शन पार्टी संभल जिले के मुख्यालय बहजोई में आयोजित की गई थी। जिसमें पूर्व मंत्री शिरकत करने पहुंचे थे। पूर्व मंत्री ने पत्रकारों को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सपा सांसद के फंक्शन में उनकी दोनों जेबें कट गईं। पूर्व मंत्री ने कहा कि, उनकी एक जेब में 25 हजार रुपए और दूसरी जेब में करीब ढाई हजार रुपए रखे थे। जेब कतरे ने दोनों ही जेबों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पत्रकारों ने पूर्व मंत्री से सवाल जवाब किए तो उन्होंने कहा कि, मेरी मत खराब हो रही है और तुम मुझसे उल्टे सीधे सवाल पूछ रहे हो। हाजी इकराम कुरैशी अखिलेश सरकार में दर्जा राज्य मंत्री थे। इसके अलावा वे 2017 में मुरादाबाद देहात सीट से सपा के विधायक भी रहे हैं। 2022 में टिकट कटने से नाराज हाजी इकराम कुरैशी ने सपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। उन्होंने 2022 में मुरादाबाद ग्रामीण सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। उनकी जमानत भी जब्त हो गई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User