बर्थ डेट से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा रविवार:जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उन्हें मिल सकता है भाग्य का साथ

Nov 28, 2026 - 18:45
0
बर्थ डेट से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा रविवार:जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उन्हें मिल सकता है भाग्य का साथ
अंक ज्योतिष के मुताबिक, रविवार, 29 नवंबर को अंक 1, 4, 6, 8 और 9 वालों के लिए दिन अच्छा रहने रह सकता है। अंक 2, 5 और 7 वालों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। वहीं अंक 3 वालों के लिए दिन सामान्य रह सकता है। बर्थ डेट के अनुसार, उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए आपके लिए रविवार कैसा रह सकता है… अंक 1 (जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है) सुबह आय के मामले में कमजोर रहेंगे, लेकिन दोपहर से स्थिति में तेजी आएगी। संतान से प्रसन्नता मिलेगी और रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रतिष्ठित लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। खोई हुई वस्तु दोबारा मिल सकती है। परिवार के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा। विरोधी परास्त होंगे और शाम का समय अनुकूल रहेगा। करियर - कारोबार में तेजी आएगी। नए अवसर मिलेंगे और नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या बेहतर नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपकी मेहनत की सराहना होगी। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ मिलने के योग हैं। लव लाइफ - जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और आपसी संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम प्रस्ताव में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेंगी और साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। शुभ अंक - 2, 6, 7, रंग - नीला क्या करें - श्रीराम दरबार के दर्शन करें। अंक 2 (जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है) स्वयं पर भरोसा रखें और चालाकी भरे कामों से दूर रहें। सुबह आय कम हो सकती है, लेकिन दोपहर से इसमें वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा, फिर भी काम के प्रति रुचि में कमी आ सकती है। परिवार से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। गंभीर मामलों में सहयोगियों से सलाह लेकर ही निर्णय लें। निजी बातें दूसरों के सामने उजागर हो सकती हैं। शाम के समय अकेलापन और निराशा महसूस हो सकती है। करियर - नए कारोबार में निवेश करने से बचें। किसी को उधार सामान न दें। व्यापार में नए सौदे करते समय सावधानी रखें। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर ध्यान देना होगा। अधिकारियों के साथ बातचीत में संयम रखें और बिना सोचे-समझे कोई निर्णय न लें। लव लाइफ - प्रेमी की चिंता रह सकती है और किसी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है। बातचीत में संयम रखें। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्तों में मजबूती आएगी। शुभ अंक - 2, 5, 8, रंग - गुलाबी। क्या करें - दुर्गा मां को फलों का भोग लगाएं। अंक 3 (जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है) सुबह मन विचलित रह सकता है। आय सामान्य रहेगी, लेकिन किसी अनजानी चिंता के कारण परेशानी हो सकती है। भाइयों या पड़ोसियों से संबंध खराब होने की आशंका है। अपने फैसले पर अडिग रहने से सफलता मिलेगी। दोपहर में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आय में सुधार होगा और विवादित मामलों में आपका पक्ष मजबूत रहेगा। शाम को थकान महसूस हो सकती है। संतान का सहयोग और साथ मिलेगा। करियर - कारोबार में आर्थिक लेन-देन से जुड़े कागजात संभालकर रखें। किसी भी सौदे पर हस्ताक्षर करने से पहले दस्तावेजों की जांच कर लें। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, इसलिए काम समय पर पूरा करने का प्रयास करें। लव लाइफ - वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। प्रेम संबंध में खुशियां मिलेंगी और साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। छोटी-मोटी गलतफहमियों को बातचीत से दूर कर सकेंगे। शुभ अंक - 2, 6, 9, रंग - केसरिया क्या करें - शिव मंदिर में तेल का दीपक जलाएं। अंक 4 (जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है) सुबह कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। परेशानियां बढ़ सकती हैं और करीबी लोग ही परेशानी का कारण बन सकते हैं। दोपहर में कामकाज में तेजी आएगी और मेहनत का फल मिलेगा। आय में वृद्धि होगी और नए काम मिलने के योग हैं। विवादों में जीत मिल सकती है। शाम को कोई बड़ा काम हाथ लग सकता है। काम की अधिकता रहेगी, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। जमीन-जायदाद से लाभ होने की संभावना है। संतान का सहयोग मिलेगा। करियर - कारोबार में लाभ मिल सकता है। नए अवसर मिलेंगे और कामकाज का विस्तार हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ अव्यवस्था रह सकती है, इसलिए अपनी जिम्मेदारियों को सावधानी से निभाएं। अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखें। लव लाइफ - जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यवहार बना रहेगा और रिश्तों में समझदारी बढ़ेगी। प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। अपनी बात मनवाने की जिद न करें और साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। शुभ अंक - 1, 2, 5, रंग - सफेद क्या करें - दुर्गा मां को खीर का भोग लगाएं। अंक 5 (जिन लोगों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है) सुबह परेशानियां बढ़ सकती हैं। विचारों में अस्थिरता रहेगी और विवादित मामलों में आपका पक्ष कमजोर हो सकता है। आय के मामले में पिछड़ने के संकेत हैं। अपना प्रभाव बनाए रखने के लिए बराबरी के लोगों से कड़ी प्रतिस्पर्धा करनी पड़ सकती है। जमीन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। कर्ज लेने का विचार हो, तो फिलहाल प्रतीक्षा करें। संगठन में आपकी स्थिति कमजोर हो सकती है। आर्थिक मामलों में दूसरों के बजाय स्वयं पर भरोसा रखें। करियर - कारोबार में मिलाजुला समय रहेगा। व्यापार में जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। आर्थिक लेन-देन और निवेश के मामलों में सावधानी बरतें। नौकरीपेशा लोगों को असंतुष्ट अधिकारियों के कारण परेशानी हो सकती है। अपने काम की गुणवत्ता बनाए रखें और विवादों से दूर रहें। लव लाइफ - प्रेम संबंध में कठोर व्यवहार करने से बचें। छोटी-छोटी बातों पर नाराजगी रिश्तों में दूरी बढ़ा सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। साथी की भावनाओं का सम्मान करें। शुभ अंक - 2, 6, 9, रंग - पीला क्या करें - शिवलिंग का कच्चे दूध और जल से अभिषेक करें। अंक 6 (जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है) सुबह का समय कोई बड़ी उपलब्धि दिला सकता है। मान-सम्मान मिलेगा और प्रभावशाली लोगों से संबंध बनेंगे। आय की स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए कामों में तेजी आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और कार्यों का श्रेय भी मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दोपहर में आय में और तेजी आएगी। शाम को काम की अधिकता रहेगी, लेकिन प्रसन्नता बनी रहेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति संभव है। करियर - कारोबार में उन्नति के योग हैं। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों के वेतन में वृद्धि या पदोन्नति की संभावना है। वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। लव लाइफ - प्रेम प्रस्ताव स्वीकार हो सकता है और प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेंगी। साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। पुराने मतभेद दूर करने के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक - 2, 3, 7, रंग - लाल क्या करें - दुर्गा मंदिर में शाम को घी का दीपक जलाएं। अंक 7 (जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है) कार्यस्थल पर साथियों के साथ विचारों का तालमेल बिगड़ सकता है। जिद करना भारी पड़ सकता है। मन अस्थिर रहेगा और अलग-अलग तरह के काम करने की इच्छा होगी। मित्रों से अधिक सहयोग की उम्मीद न रखें। दोपहर में कोई शुभ सूचना मिल सकती है। घर से बाहर सावधानी बरतें और किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न आएं। शाम का समय अनुकूल रहेगा। कामकाज में सुधार होगा और सहयोग प्राप्त होगा। करियर - कारोबार में जोखिम भरे निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लें। व्यापार में जल्दबाजी करने से बचें और अपनी योजनाओं को सोच-समझकर आगे बढ़ाएं। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर भरोसा रखना होगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें और विवादों से बचें। लव लाइफ - प्रेम संबंध में बाधाएं आ सकती हैं। साथी के साथ बातचीत में संयम रखें और किसी भी बात को बेवजह न बढ़ाएं। विवाह योग्य लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपसी समझ बनाए रखने का प्रयास करें। शुभ अंक - 2, 5, 9, रंग - हरा क्या करें - भैरव मंदिर में घी का दीपक जलाएं। अंक 8 (जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है) सुबह संभलकर काम करने की जरूरत है। गुस्से से बचें। आपका व्यवहार आसपास के लोगों को परेशान कर सकता है। माहौल के प्रति सचेत रहें। परिवार का सहयोग बना रहेगा और संतान से सुख मिलेगा। दोपहर में कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है और लाभ में वृद्धि होगी। दिन का अंत अच्छा रहेगा। विवादित मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। विरोधियों पर नियंत्रण पाने में सफल रहेंगे। शाम का समय भी अनुकूल रहेगा। करियर - कारोबार में यात्रा के योग हैं। व्यापारिक यात्रा लाभदायक हो सकती है और नए लोगों से संपर्क बनेंगे। कारोबार में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के विरोधी शांत रहेंगे और कार्यक्षेत्र में स्थिति बेहतर होगी। अधिकारियों का सहयोग मिलने से कामकाज में तेजी आएगी। लव लाइफ - वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। प्रेमी की चिंता रह सकती है, इसलिए उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें। आपसी बातचीत से गलतफहमियां दूर होंगी। शुभ अंक - 1, 2, 6, रंग - जामुनी क्या करें - श्री काली मंदिर में नारियल अर्पित करें। अंक 9 (जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है) सुबह सावधानी बरतें और किसी से विवाद न करें। आय के मामले में भी कठिनाइयां आ सकती हैं। दोपहर से परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे। व्यस्तता बढ़ेगी और आय में सुधार होगा। शाम को शुभ समाचार मिल सकता है और विरोधी परास्त होंगे। समय सुखपूर्वक बीतेगा। परिवार का साथ मिलेगा। प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी और मित्र सहयोग करेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। करियर - कारोबार में सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और पुराने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। लव लाइफ - वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। प्रेम संबंध में आ रही समस्याओं का समाधान होगा। साथी के साथ बातचीत से दूरियां कम होंगी और रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। शुभ अंक - 2, 6, 7, रंग - आसमानी क्या करें - हनुमान मंदिर में मिठाई का भोग लगाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User