मारहरा स्कूल में दीप बनाने की प्रतियोगिता हुई:करीब 100 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, 12 को चुना गया; माइरा और शिवांश प्रथम रहे

Nov 06, 2026 - 07:14
0
मारहरा स्कूल में दीप बनाने की प्रतियोगिता हुई:करीब 100 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, 12 को चुना गया; माइरा और शिवांश प्रथम रहे
मारहरा स्थित विमला देवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को दीपावली के मौके पर दीप बनाने की प्रतियोगिता हुई। इसमें करीब 100 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 12 विद्यार्थियों को चुना गया। माइरा और शिवांश पहले स्थान पर रहे। तैबा, रियांशी, शरीफ हुसैन, रुद्र प्रताप सिंह और अदब मुजीब दूसरे स्थान पर रहे। नेहा, गार्गी, दिव्यांशी, सृष्टि और जूबिया तीसरे स्थान पर रहे। स्कूल प्रबंधन प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार देगा। चुने गए विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य समाजसेवी राहुल भारद्वाज ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में मुस्लिम समुदाय के बच्चों की भागीदारी और पुरस्कार जीतना आपसी प्रेम, भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव का उदाहरण है। त्योहारों के जरिए एक-दूसरे की परंपराओं और भावनाओं का सम्मान करने से समाज में एकता मजबूत होती है। प्रधानाचार्या उन्नति साहू ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं का मकसद बच्चों की प्रतिभा को निखारना है। इससे विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सहयोग की भावना बढ़ती है। कार्यक्रम में अक्षत राठी, रुचि राठी, दीक्षा, हिना, वंदना, काजल, महेवा, मुस्कान, अर्शिका, शिवानी, निशा, एकता, संदीप, रजनीश, गौरव, राजेंद्र, दयाल, अखिलेश और बबली, सोनम सहित स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User