नगला भीम की दौड़ में शिखा और विवेक पहले रहे:शिखा ने 1200 मीटर और विवेक ने 1600 मीटर दौड़ जीती
एटा के मारहरा कस्बे के नगला भीम गांव में गुरुवार को मिल्खा सिंह रनिंग कॉम्पटीशन के तहत ओपन दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें बालक और बालिका वर्ग के धावकों ने हिस्सा लिया। क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने फीता काटकर प्रतियोगिता शुरू की। आयोजन समिति ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। बालिका वर्ग की 1200 मीटर दौड़ में कासगंज की शिखा पहले स्थान पर रहीं। हमीरगढ़ की अर्चना दूसरे और हसायन की पायल तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में सासनी के विवेक पहले, एटा के नवीन दूसरे और नवेनी के हरिओम तीसरे स्थान पर रहे। बालक वर्ग में आकाश मंजा, सचिन सासनी, ऋषभ विला, नीरज पंचमपुर, केशव न्यौराई, मोहित कपसिया, प्रांशु सासनी, मनमोहन और रामबाज सकीट ने भी मेडल जीते। बालिका वर्ग में प्रियंका नारायणी और हेमा खकरई को आयोजन समिति ने शील्ड देकर सम्मानित किया। पहले स्थान पर आने वालों को मोबाइल फोन, दूसरे स्थान पर आने वालों को स्टील ड्रम और तीसरे स्थान पर आने वालों को प्रेस उपहार में दी गई। विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करते हैं। शासन भी युवाओं को खेलों के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण इलाकों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। उन्होंने युवाओं से खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर मेडल जीतने और देश का नाम रोशन करने की बात कही। प्रतियोगिता के दौरान सड़क पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। इस मौके पर किसान नेता अनिल चौधरी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डॉ. जय सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकेश राजपूत, इलियास कुरैशी, बबलू चौधरी और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)