SAFF चैम्पियनशिप में भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से हराया:सुहैल अहमद भट्ट ने 2 गोल किए; सिर्फ 17 खिलाड़ियों के साथ उतरी टीम

Nov 06, 2026 - 07:28
0
SAFF चैम्पियनशिप में भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से हराया:सुहैल अहमद भट्ट ने 2 गोल किए; सिर्फ 17 खिलाड़ियों के साथ उतरी टीम
डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका में खेले जा रहे SAFF फुटबॉल चैम्पियनशिप में जीत के साथ शुरुआत की है। गुरुवार को ग्रुप-B के मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 3-2 से हराया। भारत के लिए सुहैल अहमद भट्ट ने दो और मगलेंथांग किपगेन ने एक गोल किया। हाफ टाइम तक भारत 3-0 से आगे था। पाकिस्तान ने इंजरी टाइम में दो गोल करके स्कोर 3-2 कर दिया, लेकिन बराबरी नहीं कर सका। भारत के हेड कोच नौशाद मूसा के पास इस मुकाबले के लिए सिर्फ 17 खिलाड़ी उपलब्ध थे। इंडियन सुपर लीग (ISL) के क्लबों ने अभी अपने कुछ खिलाड़ियों को रिलीज नहीं किया है। पहले हाफ में भारत ने 3 गोल किए भारत ने मैच की शुरुआत से ही बढ़त बना ली। सुहैल अहमद भट्ट ने 13वें मिनट में गोल करके टीम को 1-0 से आगे किया। इसके 6 मिनट बाद 19वें मिनट में उन्होंने दूसरा गोल दागा। 31वें मिनट में मगलेंथांग किपगेन ने भारत के लिए तीसरा गोल किया। इस तरह भारतीय टीम ने पहले हाफ में ही 3-0 की बढ़त बना ली। इंजरी टाइम में पाकिस्तान ने 2 गोल किए दूसरे हाफ के निर्धारित 45 मिनट में कोई गोल नहीं हुआ। हालांकि, इंजरी टाइम में पाकिस्तान ने दो गोल किए। नजीब उल्लाह ने 90+1वें मिनट में पाकिस्तान का पहला गोल किया। इसके बाद आलमगीर गाजी ने 90+4वें मिनट में दूसरा गोल दागा। पाकिस्तान ने स्कोर 3-2 कर दिया, लेकिन भारत ने अपनी बढ़त बनाए रखी और मुकाबला जीत लिया। FIFA विंडो के बाहर मैच होने से सिर्फ 17 खिलाड़ी उपलब्ध थे भारत के हेड कोच नौशाद मूसा के पास पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए सिर्फ 17 खिलाड़ी थे। इसकी वजह टूर्नामेंट का FIFA इंटरनेशनल मैच विंडो के बाहर होना है। FIFA की अगली इंटरनेशनल विंडो 9 से 17 नवंबर तक है। इस कारण ISL क्लबों ने अपने कुछ खिलाड़ियों को अब तक भारतीय टीम के लिए रिलीज नहीं किया है। 11 नवंबर को मालदीव से खेलेगा भारत भारतीय टीम का अगला मुकाबला 11 नवंबर को मालदीव से होगा। तब तक FIFA की इंटरनेशनल विंडो शुरू हो जाएगी। ऐसे में उम्मीद है कि ISL क्लब बाकी खिलाड़ियों को भी रिलीज कर देंगे। भारत ने पाकिस्तान को हराकर ग्रुप-B में अपने अभियान की शुरुआत 3 अंक के साथ की है। ---------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… तन्वी यूथ ओलंपिक्स में बैडमिंटन सिल्वर जीता:ऐसा करने वाली पहली भारतीय विमेंस खिलाड़ी; फाइनल में चीनी खिलाड़ी से 24-26 से हारीं सेनेगल के डकार में खेले जा रहे यूथ ओलंपिक गेम्स में भारत की 15 साल की तन्वी पत्री ने बैडमिंटन महिला सिंगल्स में सिल्वर मेडल जीता है। वे इस इवेंट में सिल्वर जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी हैं। पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User