मेधा रूपम ने जनगणना कर्मियों को समय पर लॉगिन केनिर्देशदिए:16 से 30 नवंबर तक चलेगा स्व-गणना कार्यक्रम, विभागों से सभी कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा
भारत की जनगणना-2027 के तहत जिले में 16 से 30 नवंबर 2026 तक चलने वाले स्व-गणना कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई। एनआईसी सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी और प्रमुख जनगणना अधिकारी मेधा रूपम ने की। इसमें संबंधित चार्ज अधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। मेधा रूपम ने निर्देश दिए कि जनगणना कार्य में लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी समय पर तय की जाए। जिन कर्मचारियों ने तय पोर्टल पर लॉगिन नहीं किया है, वे तुरंत यह प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने विभागों के कार्यालय अध्यक्षों से अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करने को कहा। साथ ही, विभाग के सभी कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने और काम की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। लोगों को स्व-गणना के बारे में बताने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए हाईराइज सोसाइटियों की आरडब्ल्यूए और एओए, श्रमिक संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों और अन्य संस्थाओं का सहयोग लेने को कहा गया। अभियान के जरिए लोगों को स्व-गणना की प्रक्रिया और उसके महत्व की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे तय समय में अपनी और अपने परिवार की गणना पूरी कर सकें। मेधा रूपम ने आपसी तालमेल से काम में तेजी लाने और रोजाना प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)