बिजनौर में अंबेडकर स्मृति द्वार और फव्वारे का उद्घाटन:सांसद चंद्रशेखर आजाद ने शिक्षा नीति पर सवाल उठाए, समान शिक्षा लागू करने की मांग की

Nov 04, 2026 - 21:39
0
बिजनौर में अंबेडकर स्मृति द्वार और फव्वारे का उद्घाटन:सांसद चंद्रशेखर आजाद ने शिक्षा नीति पर सवाल उठाए, समान शिक्षा लागू करने की मांग की
बिजनौर के नजीबाबाद में बुधवार शाम 6 बजे अंबेडकर स्मृति द्वार और फव्वारे का उद्घाटन किया गया। यह निर्माण नगर पालिका परिषद नजीबाबाद ने कोटद्वार रोड पर नवीन कृषि मंडी समिति के पास कराया है। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद और नगर पालिका परिषद नजीबाबाद के अध्यक्ष इंजीनियर मुअज्ज़म ने सभासदों की मौजूदगी में उद्घाटन किया। कार्यक्रम में नागरिक और पालिका कर्मचारी भी मौजूद रहे। चंद्रशेखर आजाद ने इस काम के लिए अध्यक्ष इंजीनियर मुअज्ज़म और उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अंबेडकर स्मृति द्वार समाज को समानता, शिक्षा और संविधान के मूल्यों की प्रेरणा देगा। कार्यक्रम में सांसद ने सरकार की शिक्षा नीति पर सवाल उठाए और समान शिक्षा नीति लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर सरकारी नौकरी करने वाले लोगों, सांसदों और मंत्रियों के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि समान शिक्षा का अधिकार लागू किया जाएगा, ताकि अमीर-गरीब का भेद खत्म हो और हर बच्चे को बराबर अवसर मिले।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User