पथवारी मैया के चबूतरे के निर्माण पर विवाद:अलीगढ़ में पीएम आवास योजना में आमने-सामने आए लोग, पुलिस-प्रशासन ने संभाली स्थिति

Nov 15, 2026 - 21:13
0
पथवारी मैया के चबूतरे के निर्माण पर विवाद:अलीगढ़ में पीएम आवास योजना में आमने-सामने आए लोग, पुलिस-प्रशासन ने संभाली स्थिति
बरौला बाईपास रोड स्थित प्रधानमंत्री आवासीय योजना में पथवारी मैया के चबूतरे के निर्माण को लेकर विवाद हो गया। स्थानीय नागरिक चबूतरे का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान वहां रह रहे दो-तीन मुस्लिम परिवारों ने विरोध शुरू कर दिया। मामला बढ़ने की सूचना पर करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। विरोध के बाद पहुंची करणी सेना ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान के साथ वीरू भदौरिया, सचिन राघव, शरद कुशवाहा, तरुण कुमार और सुंदर राघव भी पहुंचे। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से बातचीत की और निर्माण कार्य जारी कराया। विवाद की सूचना पर पुलिस प्रशासन, तहसीलदार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। अधिकारियों ने निर्माण कार्य को लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के लिए कुछ समय मांगा। इस पर सभी पक्षों की सहमति से प्रशासन को समय दे दिया गया। अधिकारियों ने मौके पर स्थिति को संभाला। बोले- कानून से ऊपर कोई नहीं करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि नागरिकों के वैध निर्माण और सार्वजनिक हित के कार्यों में अनावश्यक बाधा नहीं आनी चाहिए। किसी को आपत्ति है तो उसका समाधान बातचीत और प्रशासनिक प्रक्रिया से होना चाहिए। कानून से ऊपर कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि करणी सेना आम नागरिकों के अधिकारों और न्यायपूर्ण मांगों के साथ खड़ी है। संगठन का उद्देश्य विवाद बढ़ाना नहीं, बल्कि शांति और सौहार्द के साथ समाधान कराना है। प्रशासन को भी निष्पक्षता से मामले का निस्तारण करना चाहिए। मौके पर करणी सेना के पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User