दिल्ली महारैली में अलीगढ़ से पहुंचे कांग्रेस-सपा कार्यकर्ता:वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली में बसों और निजी वाहनों से पहुंचे लोग
दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को इंडिया गठबंधन की 'वोट बचाओ-देश बचाओ' महारैली में शामिल होने के लिए अलीगढ़ से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के हजारों कार्यकर्ता पहुंचे। सुबह से ही दोनों दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बसों, कारों और अन्य निजी वाहनों से दिल्ली रवाना हुए। देर शाम रैली में सहभागिता के बाद उनकी वापसी हुई। कांग्रेस की ओर से पूर्व हरियाणा प्रभारी एवं पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। इनमें जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खान, कांग्रेस नेत्री प्रतिमा सिंह, तनुजा देशराजन, शालिनी चौहान, हिना मिर्जा, शबनम बेगम, राकेश देशराजन, शाहिद खान, सुशील गुप्ता, डूंगर सिंह, योगेश तोमर, अखिल कुरैशी, विजेंद्र सिंह बघेल, गिरवर शर्मा और योगेश दीक्षित, अजय शर्मा, परवेज खान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। विवेक बंसल ने रैली की सफलता पर कार्यकर्ताओं का आभार जताया। वहीं, समाजवादी पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह और जिला प्रमुख प्रवक्ता बाबा फरीद आजाद के नेतृत्व में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। सपा नेताओं के मुताबिक, जिले से हजारों कार्यकर्ता पार्टी के झंडे लेकर महारैली में शामिल हुए। इनमें विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों, ब्लॉक और संगठन के पदाधिकारी व समर्थक शामिल थे। बाबा फरीद आजाद ने दिल्ली पहुंचने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। रामलीला मैदान में आयोजित महारैली को कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। रैली में लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा का मुद्दा उठाया गया। कांग्रेस नेत्री प्रतिमा सिंह ने कहा कि अब पार्टी कार्यकर्ता गली-मोहल्लों में चौपाल लगाकर इन मुद्दों पर जनता को जागरूक करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)